फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp will get 50 plus seats in himachal assembly elections: satpal satti

विस चुनाव में 50 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाने का भाजपा का दावा

Mon, 20 Nov 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 20 Nov 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
bjp will get 50 plus seats in himachal assembly elections: satpal satti

विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली समीक्षा बैठक हमीरपुर में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई। बैठक में बूथ, मंडल, विधानसभा और जिला स्तर पर मतदान की समीक्षा हुई। इसके साथ ही विस चुनावों में भाजपा की धरातल पर स्थिति और पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में जिला अध्यक्षों से फीडबैक लिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र और बूथ से मिली फीडबैक की बैठक में चर्चा करने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा प्रदेश में 50 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्र में इस बार 10 से अधिक सीटें आएंगी।
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच साल में बैक डोर एंट्री से नौकरी बांटने से प्रदेश के बेरोजगारों में रोष है। गुडिय़ा प्रकरण ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने इन मुद्दों को मुस्तैदी के साथ हर मंच पर उठाया है, जिसके चलते प्रदेश के युवाओं और महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वोट बैंक में 2 हजार से लेकर 9 हजार तक अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से भी मत प्रतिशतता में वृद्धि हुई है। सत्ती ने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा को कांगड़ा में काफी नुकसान हुआ था।

कांगड़ा में महज 4 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते थे। इस बार डैमेज कंट्रोल किया गया है। कार्यकर्ता और नेता कदम से कदम मिलाकर चले हैं। सभी ने प्रत्याशियों के समर्थन में कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का 50 प्लस का आकलन आने वाले 18 दिसंबर को सही साबित होगा।

समीक्षा बैठक में यह पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदेश कार्यसमिति की समीक्षा बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, रामस्वरूप शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष सतपात सिंह सत्ती, संगठन महामंत्री पवन राणा, बीजेपी महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, कृपाल परमार, विपिन परमार, जयराम ठाकुर, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, संसदीय संगठन मंत्री संजीव कटवाल, पुरशोत्तम गुलेरिया, शिशुभाई धर्मा,

संजय ठाकुर, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, भोरंज से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव कमलेश कुमारी, विजय पाल सोहारू, डा. राजीव भारद्वाज, कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, हमीरपुर भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे। जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर प्रदेश से बाहर होने के चलते इस बैठक में भाग नहीं ले पाए।

अपने घर में होती है सबकी वापसी
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की समीक्षा बैठक के बाद निर्दलीयों के चुनाव जीतने पर पूछे गए सवाल के जवाब में सतपाल सत्ती ने कहा पार्टी से रूठने वालों की अपने घर में वापसी होती है। लेकिन इस पर अंतिम एवं सामूहिक निर्णय प्रदेश भाजपा कार्यसमिति ही करती है। उबीजेपी के कुछ नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है।

यहां लोकतंत्र है, किसी को लगता है कि वह चुनाव जीत सकता है और उसके साथ अन्याय हुआ है और ऐसे लोग बार बार प्रयास के बावजूद चुनाव में खड़े रहे। इस तरह के मामले सामने आने पर वहां कार्यकर्ता भी आसमंजस की स्थिति में रहे।


लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों के दौरों के बाद भाजपा ने डैमेज कंट्रोल किया और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों का समर्थन करते हुए जीत दिलवाने के लिए कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed