{"_id":"a671e6464b3e017ba0be5f529c9831c8","slug":"bjp-target-to-win-50-seats-in-himachal-vidhansabha-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा बना रही है खास प्लान, 50 सीटें जीतने का दावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा बना रही है खास प्लान, 50 सीटें जीतने का दावा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 Jan 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में 50 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए भाजपा ने अब एक ही उम्मीदवार को मैदान में उतारने पर सहमति बनाई है। आलाकमान से जो नाम फाइनल होगा, पार्टी नेताओं को उसे स्वीकार करना होगा। भाजपा कार्यालय दीपकमल में वीरवार को वरिष्ठ नेताओं ने यह बात कही।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से दुखी है। जब से कांग्रेस सरकार बनी है, तब से हिमाचल में वन, भू, तबादला, भ्रष्टाचार, शराब और खनन माफिया सक्रिय है। प्रदेश में विस चुनाव 2016 में होंगे। दावा किया कि पंचायत चुनाव में 75 फीसदी प्रधान और उपप्रधान भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। उन्होंने सतपाल सत्ती को प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि सत्ती की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या चार लाख से बढ़कर 14.50 लाख तक पहुंच गई है। इस दौरान पार्टी का विस्तार कार्यकर्ताओं से बढ़कर आम आदमी तक पहुंचा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भाजपा संगठन ने बेहतर कार्य किया है। अपने बलबूते पर न केवल केंद्र में सरकार बनाई, बल्कि आज भारत का नाम दुनिया भर में रोशन हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार की हमेशा नीति रही है विकास का असर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जहां-जहां भी भाजपा सरकारें रहीं, हमेशा गरीब को ऊपर उठाने का कार्य किया। इसके विपरीत कांग्रेस ने गरीबों के नाम की राजनीति की, लेकिन इनके हक में कार्य नहीं किया। कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार बनाना लक्ष्य नहीं है, बल्कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश भाजपा का सहयोग जरूरी है।
नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सभी वरिष्ठ नेताओं का सर्वसम्मति से चुनाव के लिए धन्यवाद किया। कहा कि भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करते रहे। उन्होंने पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वरिष्ठ नेताओं से सहयोग की अपील की।