फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP State President Dr Rajeev Bindal On Congress Protest During international AI Summit

हिमाचल: बिंदल बोले- एआई समिट में कांग्रेस समर्थित तत्वों की हरकत भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने की साजिश

Fri, 20 Feb 2026 03:42 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Feb 2026 03:42 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने निशाना साधा। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस से जुड़े शरारती तत्वों द्वारा कार्यक्रम में घुसकर कपड़े उतारकर अभद्र प्रदर्शन करना राष्ट्र की छवि को धूमिल करने की साजिश है।
 

विज्ञापन
BJP State President Dr Rajeev Bindal On Congress Protest During international AI Summit
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन पर कहा कि यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का सुनियोजित प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के अनेक देश भारत की धरती पर एकत्र होकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रहे थे और भारत का मान-सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा था, तब कांग्रेस से जुड़े शरारती तत्वों द्वारा कार्यक्रम में घुसकर कपड़े उतारकर अभद्र प्रदर्शन करना राष्ट्र की छवि को धूमिल करने की साजिश है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी बयान में डॉ. बिंदल ने कहा कि यह नारे भाजपा या प्रधानमंत्री के विरोध के नहीं थे, बल्कि ऐसे कृत्य राष्ट्र के सम्मान के विरुद्ध हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बावजूद कार्यक्रम स्थल के भीतर इस प्रकार का व्यवहार करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस हताशा और राजनीतिक निराशा में किस स्तर तक गिर चुकी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की हरकतें भारत की उपलब्धियों को कमतर दिखाने और देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हैं, जिसकी सर्वत्र निंदा हो रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रहित के विषयों पर सभी दलों को एकजुट होकर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य करना चाहिए, परंतु कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक हताशा दूर करने के लिए राष्ट्रहित को दांव पर लगा दिया है।
विज्ञापन

 

बोले, कांग्रेस सरकार ने किया हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 40–45 महीनों में ही आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लगभग 45,000 करोड़ रुपये का ऋण ले लिया है। जनता ने 2022 में कांग्रेस को प्रदेश का भाग्य सुधारने के लिए चुना था, लेकिन सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय खुद का भाग्य सुधारने में समय लगाया। अब जनता को परेशान कर सड़कों, धरनों और प्रदर्शनों की राजनीति कर रही है। बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को रिकॉर्ड वित्तीय सहायता दी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों के लिए सर्वाधिक धन, फोर लेन हाईवे, नेशनल हाईवे, बड़े पुल, लंबी टनल और रेलवे विस्तार जैसी परियोजनाओं के लिए अभूतपूर्व समर्थन दिया गया। उन्होंने दावा किया कि 2015 से 2025 के बीच केंद्र सरकार ने लगभग 89 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी। इससे पहले 2005 से 2015 के बीच केवल लगभग 18 हजार करोड़ रुपये मिले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी सहायता मिलने के बावजूद प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है, महिलाएं परेशान हैं और सरकार नए-नए कर लगाकर जनता पर बोझ डाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed