{"_id":"57b086e24f1c1b4e446eafa7","slug":"bjp-spokesperson-ganesh-dutt-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध भवन मालिकों को नहीं होगा पॉलिसी का फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध भवन मालिकों को नहीं होगा पॉलिसी का फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Aug 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि अवैध भवन नियमित करने को सरकार की ओर से तय रेट अभी भी ज्यादा हैं। आम लोगों को इसका फायदा कम, जबकि बिल्डरों को ज्यादा होगा। कहा कि सरकार के पास स्टाफ की कमी है। ऐसे में 2 महीनों में 35 हजार भवनों के नक्शों का प्रोसेस मुश्किल है।
विज्ञापन
पॉलिसी में सरकार ने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि जो क्षेत्र पहले नगर निगम में नहीं थे, लेकिन वे क्षेत्र अब नगर निगम में आ गए हैं। ऐसे भवनों के रेगुलर होने पर क्या पॉलिसी लागू होगी ? आरोप लगाया कि सरकार अवैध भवनों को नियमित करने में कम रुचि ले रही है। गणेश दत्त ने कहा कि ईमानदार अफसर सरकार की आंखों में खटक रहे हैं।
विज्ञापन
चाहे वह जिलाधीश ऊना का तबादला हो या बीबीएन में अतिरिक्त पुलिस अधिकारी का। सरसों के तेल के विवाद में सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को रातोंरात तबादला इस बात को दर्शाता है कि ईमानदार अफसर सरकार को सूट नहीं कर रहे हैं। इन्हें पुरस्कृत करने के बजाए प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन