{"_id":"58e864cb4f1c1b4c3e5b954f","slug":"bjp-spokesman-shahnawaz-statement-on-virbhadra-singh-at-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र पर शाहनवाज का बयान, कहा- खुद छोड़ दें सीएम की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र पर शाहनवाज का बयान, कहा- खुद छोड़ दें सीएम की कुर्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ लगे आरोप सिद्ध हो चुके हैं। अब इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं रह जाता। वीरभद्र सिंह को स्वयं सत्ता छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में जिस प्रकार केंद्र में भ्रष्टाचार हुए हैं, उसी तर्ज पर हिमाचल में वीरभद्र सिंह सरकार ने भ्रष्टाचार किए हैं। वीरभद्र सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के कई रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस हाईकमान वीरभद्र सिंह के भ्रष्टाचार में संरक्षण दे रही है। हुसैन ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव की घोषणा के बाद ही इसके लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले यहां के चुनावों को लेकर चेहरे और टिकट के संबंध में कोई बात नहीं कही जा सकती।