फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP spokesman Rajeev Bindal statement on congress.

'कांग्रेस सरकार में चल रहा शक्ति परीक्षण, जनता की नहीं फिक्र'

Wed, 04 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP spokesman Rajeev Bindal statement on congress.
बिंदल ने कहा कि सरकार के मंत्रियों और संगठन में शक्ति परीक्षण का दौर चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार के मंत्रियों और संगठन में शक्ति परीक्षण का दौर चल रहा है। परिवहन मंत्री जीएस बाली की ओर से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया को बुलाने की घोषणा से पार्टी में उथल-पुथल मच गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस के नेता दबी जुबान में अपने मन की बात आगे रख रहे थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कह दिया कि कोई भी मंत्री सीधे तौर पर सोनिया को नहीं बुला सकता। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मध्य संवाद अब मीडिया के माध्यम से होने लगा है।
विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि विक्रमादित्य ने मंत्रियों और विधायकों के रिपोर्ट कार्ड लिखने की बात कह कर मंत्रियों, विधायकों को कटघरे में खड़ा कर दिया है, लेकिन वीरभद्र उनके बचाव में उतर आए और एक नई बहस को जन्म दे दिया और कहा कि जिन विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक नहीं हैं उन क्षेत्रों के टिकटों के बंटवारे की रिपोर्ट विक्रमादित्य देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र ब्रिगेड बनाने के मामले में बलदेव ठाकुर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस समय प्रदेश सरकार और संगठन आमने- सामने हैं। आपसी लड़ाई का असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है। प्रदेश के जंगलों में आग लग रही है। पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जंगली जानवरों एवं बंदरों के आतंक से प्रदेश की जनता बेहाल है, लेकिन सरकार जन समस्याओं को छोड़कर अपनी कुर्सी बचाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed