फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP secretary shrikant sharma statement on virbhadra singh govt.

'भ्रष्टाचार छिपाने के लिए भाजपा को बदनाम कर रही कांग्रेस'

Wed, 18 Nov 2015 08:47 PM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
BJP secretary shrikant sharma statement on virbhadra singh govt.

भाजपा राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है। अपने ऊपर लगे आरोपों को छुपाने के लिए बयानबाजी कर भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। वीरभद्र सिंह पर बना मामला पूर्व मनमोहन सरकार के दौरान का है। अब जब भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो सरकार क्यों बौखलाई है।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा को पंचायत और नगर परिषद चुनाव में पूरी ताकत के साथ फील्ड में जुट जाने को कहा। कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार से मोह भंग हो चुका है, केवल जोर से धक्का देने की आवश्यकता है। मोदी सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा राज्यों के साथ भेदभाव की परंपरा को पूरी तरह से खत्म करते हुए उन राज्यों को भी अधिक वित्तीय सहायता दी है जहां भाजपा की सरकारें सत्ता में नहीं हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रदेश को ग्राम विकास के लिए 1628.82 करोड़ रुपये व नगर निकायों के लिए 161.42 करोड़ रुपये मूल अनुदान के रूप में मिलेंगे। इसके अतिरिक्त कार्यानुसार अनुदान के रूप में हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास को 200 करोड़ रुपये अधिक धनराशि मिलेगी। श्रीकांत शर्मा तीन दिवसीय हिमाचल प्रवास पर आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दोपहर बाद उन्होंने शिमला जिला भाजपा की बैठक को संबोधित किया। सोलन में शिमला लोक सभा क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राजीव बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सहजल, विधायक केएल ठाकुर, गोविंद राम शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा सहित जिला के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

'पारिवारिक लड़ाई लड़ रहे वीरभद्र-धूमल'

BJP secretary shrikant sharma statement on virbhadra singh govt.

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सह प्रभारी एवं हिमाचल प्रभारी हर्ष कालटा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल पारिवारिक लड़ाई लड़ रहे हैं। हिमाचल में विकास कार्य ठप हैं। पार्टी के दोनों नेता विकास कार्यों पर राजनीति करने की बजाय एक-दूसरे के खिलाफ अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने एलान किया कि आम आदमी पार्टी हिमाचल और पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कालटा ने प्रेसवार्ता में कहा कि हिमाचल में आप को मजबूत किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में 5000 कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। पार्टी हर गांव गांव में जाकर लोगों के मुद्दे उठाएगी। यही नहीं, जरूरत पड़ने पर जनता की लड़ाई को सरकार से लड़ा जाएगा।

25000 नौकरियां छलावा

कालटा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर 25000 नौकरियां देने का छलावा किया है। चुनाव के देखते हुए सीएम ने युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने की नाकाम कोशिश की है। पार्टी को सत्ता में रहते हुए तीन साल हो गए हैं, अब तक हिमाचल में 4000 से भी कम नौकरियां लोगों को दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed