{"_id":"e43e70df44417a00c088dd81f324f85a","slug":"bjp-protest-againest-bad-road-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए सड़क पर उतरी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए सड़क पर उतरी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Fri, 14 Nov 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू सड़क को लेकर भाजपा ने अपना सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। सड़क की खस्ताहाल को लेकर पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा रोहडू से ठियोग वाया सड़क 80 किलोमीटर पद यात्रा पर निकल गए हैं।
विज्ञापन
उनके साथ स्थानीय लोग भी इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। इनका कहना है कि सरकार इस मार्ग को दुरुस्त करने के अपने वायदे में नाकाम रही है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रोहड़ू बस स्टैंड से यात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने हरी झंडी दिखाकर पद यात्रा को रवाना किया। यात्रा के शुभारंभ से पहले भाजपा नेताओं ने रोहड़ू में जनसभा को संबोधित किया और जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन
पटसारी में स्थानीय लोगों ने यात्रा में पैदल चल रहे सैकड़ों लोगों के लिए जल पान की व्यवस्था की। पहले दिन भाजपा की संघर्ष यात्रा हाटकोटी तक पहुंची। शनिवार को हाटकोटी से पद यात्रा जुब्बल जाएगी। उसके बाद जुब्बल व सरस्वतीनगर के कार्यकर्ता आगे की यात्रा में पूर्व मंत्री के साथ जुड़ेंगे।