फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP President JP Nadda resigns from Himachal Rajya Sabha

JP Nadda Resign: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल की राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, गुजरात से बने रहेंगे सांसद

Mon, 04 Mar 2024 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Mar 2024 09:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार रात इस्तीफा दे दिया। 20 फरवरी को नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद के चुने गए हैं। 

विज्ञापन
BJP President JP Nadda resigns from Himachal Rajya Sabha
जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार रात इस्तीफा दे दिया। 20 फरवरी को नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद के चुने गए थे। इसके अलावा तीन अन्य उम्मीदवारों को गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था। गुजरात की राज्यसभा की चार सीटें खाली थीं। सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे। अब नड्डा गुजरात से संसद पहुंचे। हालांकि अभी राज्यसभा सांसदों के शपथ ग्रहण की कोई तारीख का एलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने स्वीकार किया इस्तीफा
जेपी नड्डा का इस्तीफा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने स्वीकार कर लिया है। जारी किए गए पार्लियामेंट्री बुलेटिन में लिखा है, 'हिमाचल प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यों की परिषद (राज्यसभा) के निर्वाचित सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया। उनके उनका इस्तीफे को सभापति ने चार मार्च को स्वीकार कर लिया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

नड्डा के अलावा गुजरात से चुने गए हैं ये तीन भाजपा नेता
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा राज्यसभा के जिन तीन भाजपा नेताओं को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया है, उनमें हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया, भाजपा नेता जसवंत सिंह परमार और मयंक नायक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed