{"_id":"5bf00b6ebdec2269651f38aa","slug":"bjp-mp-shanta-kumar-statement-over-yoga-and-ayurveda","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग और आयुर्वेद को विज्ञान के साथ लेकर चलना जरूरी: शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग और आयुर्वेद को विज्ञान के साथ लेकर चलना जरूरी: शांता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Sat, 17 Nov 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद शांता कुमार ने योग और आयुर्वेद को एलोपैथी के साथ लेकर चलने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि एलोपैथी ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर बहुत काम किया है। इसका लाभ भी मिला है लेकिन, इसके साइड इफेक्ट से कई लोगों की जान भी गई है। ऐसे में योग और आयुर्वेद को अपनाना बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
शांता कुमार हिमालय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शोध संस्थान कायाकल्प पालमपुर में मांसपेशीय विकारों पर संगोष्ठी में बोल रहे थे। आयुर्वेद एवं योग की भूमिका पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने योग और आयुर्वेद को विज्ञान से आत्मसात करने की वकालत की। शांता ने कहा कि विज्ञान कहां जा रहा है और कल कहां जाएगा, उसका किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञान सूक्ष्म से सूक्ष्म की ओर जा रहा है। लेकिन, विज्ञान के साथ आयुर्वेद और योग को भी साथ चलना होगा। आने वाले दिनों में लोगों को आयुर्वेद और योग को अपनाना होगा। इस पर कई शोध चल रहे हैं।
विज्ञापन
योग से दिल के मरीज ठीक हुए हैं। इस मौके पर कायाकल्प संस्थान के निदेशक डॉ. आशुतोष गुलेरी, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ सत्य नारायण ओहजा, डॉ. यश गोपा कुमार और विनीता राणा आदि मौजूद रहे।