फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP MLAs sit on dharna in the assembly premises demanding jobs for the youth

Himachal Winter Session 2024: जयराम के नेतृत्व में विपक्ष का प्रदर्शन, गेस्ट टीचर पॉलिसी वापस लेने की मांग

Fri, 20 Dec 2024 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Dec 2024 07:11 PM IST
सार

भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में तपोवन विधानसभा परिसर में मार्च किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
BJP MLAs sit on dharna in the assembly premises demanding jobs for the youth
विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे भाजपा विधायक - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा विधायकों ने चुनावी गारंटियों और रोजगार के मुद्दे पर सुक्खू सरकार को घेरा। तीसरे दिन के शीत सत्र से पूर्व सुबह ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा के विधायकों ने सदन से बाहर विपक्ष के लाउंज से विधानसभा के प्रवेशद्वार तक प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं को नौकरी देने और गेस्ट टीचर पॉलिसी को वापस लेने की मांग की। जुलूस के बाद विधानसभा के गेट संख्या एक के सामने सभी विधायकों ने धरना दिया।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार युवा विरोधी और युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली है। युवा सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर हैं। सरकार द्वारा लाई गई गेस्ट टीचर पॉलिसी दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। 58 साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर सरकार अब गेस्ट टीचर पॉलिसी लेकर आई है। इससे तहत छात्रों को घंटों के हिसाब से पढ़ाने के लिए शिक्षक रखे जाएंगे। ऐसे में छात्रों को पढ़ाने वाले और शिक्षकों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि सरकार इसे भी मास्टर स्ट्रोक बता रही है।
विज्ञापन






 

 

जयराम ने कहा कि सरकार की इसी नाकामी के चलते सरकारी स्कूलों से अभिभावक किनारा कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन 58 फीसदी से गिर गए हैं। स्कूलों में बच्चों की संख्या गिर रही है और सरकार को स्कूल बंद करने का बहाना मिल गया है। सुक्खू सरकार ने एक हजार से ज्यादा स्कूल बंद या मर्ज कर दिए हैं। जयराम ठाकुर ने सरकार से कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणापत्र को याद करने और उसे लागू करने के किए कहा। करुणामूलक से लेकर अन्य कर्मचारियों के मामलों को हल किया जाए। रुकी हुई भर्तियों के परिणाम निकालें और नए सिरे से भर्तियां की जाएं। सत्ता में आने के बाद से सरकार द्वारा एक भी भर्ती नहीं निकाली गई है। जबकि वादा पहली ही कैबिनेट में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का हुआ था। अगर गारंटियां दी हैं तो पूरी भी करनी पड़ेंगी।

अगर ईडी द्वारा गिरफ्तार आदमी से संबंध नहीं तो गाड़ी में क्यों घुमाते हैं सीएम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए खनन से जुड़े व्यवसायी से उनका कोई संबंध नहीं है। इस तरह से झूठ बोलने से काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री का अगर उनसे कोई लेना-देना नहीं हैं तो वह प्रदेश के लोगों को यह भी बता दें उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर क्यों घूमते हैं। अपनी गाड़ी में सचिवालय लेकर क्यों जाते हैं। जो वीडियो पूरे प्रदेश में वायरल है, उससे सरकार ऐसे मुंह नहीं मोड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed