फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bjp mla suresh bhardwaj suspended from Himachal Winter Session

निलंबित भाजपा विधायक बोले, दबाव में काम कर रहे विस अध्यक्ष

Thu, 22 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा) Updated Thu, 22 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bjp mla suresh bhardwaj suspended from Himachal Winter Session
भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज - फोटो : File Photo

भाजपा के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हम सदन को चलाना चाहते हैं। बुधवार सुबह सर्वदलीय बैठक में भी हमने इसको लेकर अपना पक्ष साफ तौर पर रखा। 

विज्ञापन


बैठक के बाद जब लिस्ट ऑफ बिजनेस देखा तो उसमें पिछले कल का एजेंडा भी था। यह नियमों का सरासर उल्लंघन था। नियम 101 के तहत विपक्ष के सदस्य का प्रस्ताव बैलेट के द्वारा पहले ही लगा है। 
विज्ञापन


उसी के साथ नियम 130 के तहत कांग्रेस का नोटिस लगा। हमने कहा कि आप प्राइवेट मेंबर डे के दिन कांग्रेस के इस नोटिस पर चर्चा करवा सकते हैं, लेकिन उससे पहले कांग्रेस के इस नोटिस पर दूसरी चर्चा नहीं हो सकती। विस अध्यक्ष से इस चर्चा को लिस्ट ऑफ बिजनेस से हटाने की मांग की। यह भी कहा कि हम हाउस को चलाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान संसदीय कार्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मान रहे थे। इसके बाद मुकेश अग्निहोत्री सीएम से मिलने गए, लेकिन शायद वहां उनकी बात मानी नहीं गई। साफ है कि विस अध्यक्ष एक पक्ष के दबाव में काम कर रहे हैं। 

विस अध्यक्ष ने सदन में भी कहा था कि विपक्ष मेरे चैंबर में आकर बात कर ले। वह इसके लिए 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करेंगे। लगता है कि उन पर एक पक्ष का दबाव था। 

पहले बात कहने के बाद वह मुकर गए। लगता है कि उन्हें अपने टिकट की भी चिंता है। पिछले चार वर्षों के रिकॉर्ड में जितने भी जनहित के सवाल हुए, वे केवल बीजेपी ने उठाए हैं। कांग्रेस के किसी भी सदस्य ने सदन में जनहित के मुद्दे नहीं उठाए। 


हमारा विरोध सिर्फ नियमों को लेकर है। हमारे साथ बैठक में सहमति बनने के बाद संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने विधायक दल में बात नहीं मनवा पाए। साफ है कि कांग्रेस चाहती नहीं कि सदन चले। यह सत्तापक्ष की असफलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed