फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp mla suresh bhardwaj hits out at himachal govt

एजेंट तिहाड़ जेल में, खुद को बचाने दिल्ली के चक्कर काट रहे सीएम

Fri, 02 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
bjp mla suresh bhardwaj hits out at himachal govt

भाजपा चार्जशीट कमेटी के चेयरमैन एवं विधायक सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किस हैसियत से इस तरह का बयान दे रहे हैं कि चार्जशीट को कूड़ेदान में फेंक दूंगा। वीरवार को परिधिगृह हमीरपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में भारद्वाज ने कहा कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हों, उनके पास चार्जशीट नहीं दी जाती। 

विज्ञापन


चार्जशीट वीरभद्र सरकार की आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट मंत्री और सीपीएस और यहां तक छुटभैया नेता भ्रष्टाचार में डूबे हैं। मुख्यमंत्री के एलआईसी एजेंट तिहाड़ जेल में बंद हैं, जबकि मुख्यमंत्री खुद को बचाने के लिए बार-बार दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से वकीलों को दी जा रही फीस का स्कैंडल भी सामने आ रहा है, सरकार कहां से वकीलों का भुगतान कर रही है। शासन और प्रशासन रिटायर्ड व टायर्ड लोगों से चल रही है। 
विज्ञापन


पैसे देकर दिया जा रहा सेवा विस्तार
भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 5वें रैंक के एक अधिकारी को चीफ सेक्रेटरी पद पर तैनाती दे दी है। इसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों का सरकार से विश्वास उठ गया है। अधिकतर वरिष्ठ अधिकारी प्रदेश से बाहर लंबी छुट्टी पर हैं। आरोप लगाया कि पैसे लेकर अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई-भतीजावाद के चलते कई अधिकारियों को सेवानिवृत्ति से पहले प्रमोशन और सेवा विस्तार दिया जा रहा है। सरकार ने एचपी बेवरेज कारपोरेशन लिमिटेड बनाकर इसमें पंजाब और यूपी के शराब माफिया को शामिल किया है। भाजपा सत्ता में आते ही इस कारपोरेशन को खत्म करेगी।


खाद्य आपूर्ति मंत्री और उनके अधिकारी आपस में उलझ रहे हैं। चार्जशीट कमेटी में प्रदेश से जुड़े मुद्दे होंगे। भारद्वाज ने सिरमौर जिले के रेणुका में एसएमसी कमेटी के माध्यम से की जानी वाली अध्यापक भर्ती में भी मेरिट अभ्यर्थी को महज 0.83 अंक देकर बाहर का रास्ता दिखाने का मामला भी उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed