फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp mla anil dhiman mother satya devi passes away

भाजपा विधायक की माता का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Mon, 24 Jul 2017 08:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, भोरंज(हमीरपुर)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, भोरंज(हमीरपुर) Updated Mon, 24 Jul 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
bjp mla anil dhiman mother satya devi passes away

पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय आईडी धीमान की धर्मपत्नी और विस क्षेत्र भोरंज के विधायक डॉ. अनिल धीमान की माता सत्या देवी धीमान का शनिवार रात करीब एक बजे देहांत हो गया है। अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। रविवार को पैतृक गांव में सत्या देवी का अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन


80 वर्षीय सत्या देवी देवी को शनिवार रात करीब एक बजे अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसके चलते परिजन सत्या देवी को भोरंज अस्पताल ले गए। भोरंज अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। सत्या देवी के पति स्वर्गीय आईडी धीमान की आठ माह पहले नवंबर 2016 में मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन


आईडी धीमान भोरंज विस क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक रह चुके हैं। उनकी मौत के बाद उनके बेटे डॉ. अनिल धीमान विधायक बने हैं। रविवार सुबह सत्या देवी का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे डॉ. अनिल धीमान ने माता सत्या देवी को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम यात्रा में भोरंज भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राणा, बलवीर ठाकुर, अनिल ठाकुर, अशोक ठाकुर, विपिन अग्रिहोत्री, विनोद सोनी, वीरेंद्र महवाल, रणजीत सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, सुभाष ठाकुर, वीर सिंह रणौत, वीरेंद्र ठाकुर, विनोद गुप्ता, अनिल शर्मा, रिपू और बलबंत सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed