फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader Tarsem Bharti gets relief from Solan court Kandaghat court decision suspended

Solan: भाजपा नेता तरसेम भारती को सोलन कोर्ट से मिली राहत, कंडाघाट कोर्ट का फैसला सस्पेंड

Tue, 20 Sep 2022 09:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Sep 2022 09:19 PM IST
सार

भाजपा नेता तरसेम भारती को शनिवार को सोलन कोर्ट से राहत मिली है। सोलन की सेशन कोर्ट ने शनिवार को कंडाघाट कोर्ट के पिछले फैसले को सस्पेंड किया है।

विज्ञापन
BJP leader Tarsem Bharti gets relief from Solan court Kandaghat court decision suspended
भाजपा नेता तरसेम भारती - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा नेता तरसेम भारती को शनिवार को सोलन कोर्ट से राहत मिली है। सोलन की सेशन कोर्ट ने शनिवार को कंडाघाट कोर्ट के पिछले फैसले को सस्पेंड किया है। कोर्ट में भारती के मामले की पैरवी करने वाले एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि करीब 8 साल पुराने मामले में कंडाघाट कोर्ट ने तरसेम भारती को जो सजा सुनाई थी उसे सेशन जज की कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस पर आज कोर्ट ने पिछली सजा को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि 8 साल पहले 15 अक्टूबर 2014 को वाकनाघाट के नजदीक ग्रामीण दाह संस्कार के लिए शव यात्रा को हालडू नाला श्मशान घाट में ले जा रहे थे नाले के ऊपर से पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर जुडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कंडाघाट की अदालत में मामला चला. जहां से भारती को 18 माह की सजा सुनाई गई थी. तरसेम भारती ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की. सोलन कोर्ट में मामले की सुनवाई करते हुए शनिवार को पिछले फैसले को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा नेता तरसेम भारती ने कहा है कि उन्हें न्यायालय और न्याय पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जो बात वे कंडाघाट कोर्ट में नहीं रख पाए थे वे अब सोलन कोर्ट में रखेंगे और उन्हें न्याय जरूर मिलेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed