फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader Shanta Kumar had led BJP to victory in 1989 general elections

Flash Back: साल 1989 के आम चुनाव में जब शांता ने खिलाया था कांगड़ा में कमल, मिले थे 46.33 प्रतिशत वोट

Sun, 24 Mar 2024 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Mar 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Shanta Kumar had led BJP to victory in 1989 general elections
शांता कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार के अलावा कोई दूसरा नेता मतदाताओं की दूसरी बार पसंद नहीं बन पाया। इस सीट पर न  सिर्फ लगातार दो बार जीत दर्ज का रिकॉर्ड शांता कुमार के नाम पर दर्ज है बल्कि कांग्रेस व भाजपा की नाक का सवाल रही प्रतिष्ठित सीट पर उन्होंने चार बार जीत का परचम लहराया। 
विज्ञापन


वर्ष 1989 के आम चुनाव में भाजपा की टिकट पर पहली बार कांगड़ा सीट पर शांता कुमार ने कमल खिलाया था। चुनाव में उन्हें 46.33 प्रतिशत वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रेश कुमारी को 38.46 प्रतिशत वोट पड़े थे। 
विज्ञापन


1996 के चुनाव में शांता कुमार कांग्रेस प्रत्याशी सत महाजन से हार गए थे। वर्ष 1998 के चुनाव में शांता कुमार ने वापसी करते हुए 52.65 फीसदी वोट लेकर जीत दर्ज की और कांग्रेस के सत महाजन को 43.33 फीसदी वोट मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1999 में केंद्र में वाजपेयी सरकार गिरने के बाद 13वीं लोकसभा के आम चुनाव में इसी सीट से शांता कुमार ने सत महाजन को एक लाख से भी ज्यादा मतों से हराया था और वह केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। 2004 के आम चुनाव में शांता कुमार को हार का मुंह देखना पड़ा। 

कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार ने उन्हें 17791 मतों से हराया था। दूसरी तरफ, कांग्रेस के खेमे में से हर बार नया चेहरा ही संसद पहुंचा है। 1980 में विक्रम महाजन, 1984 में चंद्रेश कुमारी, 1996 में सत महाजन और 2004 के चुनाव में चंद्र कुमार संसद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed