{"_id":"571383314f1c1b9b1d10fc1f","slug":"bjp-leader-rajeev-bindal-target-hp-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने कर्मचारियों से ज्यादा खड़ी की अफसरों की फौज: बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने कर्मचारियों से ज्यादा खड़ी की अफसरों की फौज: बिंदल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 18 Apr 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार पर 46000 करोड़ रुपये क कर्ज है।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार पर 46000 करोड़ रुपये क कर्ज है। इसमें 11000 करोड़ रुपये का कर्जा केवल पिछले 3 वर्षों के दौरान हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण, पेयजल योजनाओं के लिए कर्जा जनता झेल भी सकती है लेकिन कर्जे का पैसा कहीं भ्रष्टाचार में तो नहीं जा रहा है?
विज्ञापन
बिंदल ने कहा कि कर्जे के पैसे से कर्जे का बयाज चुकता किया जा रहा है। हिमाचल में कर्मचारियों की कमी है। किसी भी डिवीजन में स्टाफ पूरा नहीं है। पहले विभाग में एक चीफ इंजीनियर होता था अब दर्जनों चीफ इंजीनियर हैं। पहले एक कंजरवेटर ऑफ फारेस्ट होता था, अब कई अधिकारियों की फौज खड़ी कर दी है। इसी तरह अन्य विभागों में भी अफसर ज्यादा हो गए हैं, जबकि फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी कम है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केंद्र प्रायोजित योजनाओं का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रही है। मोदी सरकार ने प्रदेश सरकार को 90 व 10 फीसदी अनुपात में केंद्रीय योजनाओं को राशि जारी कर रही है लेकिन प्रदेश सरकार इस पैसे का विकास कार्यों में खर्चने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन