फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Businessman Missing From Mandi, Himachal.

रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुआ कारोबारी, नहर किनारे मिली गाड़ी

Tue, 07 Feb 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 07 Feb 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
Businessman Missing From Mandi, Himachal.

बीएसएल नहर के किनारे रविवार देर रात से बल्ह निवासी एक कारोबारी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। सोमवार सुबह जब उसकी कार नहर किनारे खड़ी मिली तो किसी व्यक्ति ने परिजनों से संपर्क साधा। इसके बाद युवक की तलाश शुरू हुई। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लग पाया और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।

विज्ञापन


परिजन धनोटू स्थित पुलिस सहायता कक्ष पहुंचे। जहां सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्ह के रिगड़, डाकघर राजगढ़ निवासी
विज्ञापन


कारोबारी महेंद्र पाल पुत्र तुलसी राम की स्कार्पियो (एचपी33डी/2759) सोमवार सुबह धनोटू में बग्गी को ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर खड़ी मिली। महेंद्र पाल भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। जब बड़ी देर तक गाड़ी वहीं खड़ी रही तो वहां से गुजर रहे एक जानकार ने उससे संपर्क साधने का प्रयास किया। लेकिन, संपर्क नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी अभियान जारी

Businessman Missing From Mandi, Himachal.

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गाड़ी उन्होंने सुबह तड़के से ही यहां पर खड़ी हुई देखी है। जिस पर उसने परिजनों तक इसकी सूचना पहुंचाई। सूचना मिलते ही परिजन धनोटू पहुंचे तथा उन्होंने महेंद्र की तलाश की। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने वहां निकट स्थित पुलिस सहायता कक्ष में जाकर संपर्क साधा।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि महेंद्र ने अपने एक रिश्तेदार से रात नौ बजकर 27 मिनट पर संपर्क साधा था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जहां उसकी गाड़ी खड़ी हुई थी। वहां का सीसीटीवी फुटेज खंगाला।

लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल पाया। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति के नाम पर गाड़ी का पंजीकरण है वह बल्ह के राजगढ़ का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed