फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP IT cell chairman Ravi Rana resigned from post in shimla

प्रदेश भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष का इस्तीफा, संगठन से थे नाराज

Fri, 13 Jul 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Jul 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
BJP IT cell chairman Ravi Rana resigned from post in shimla

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित हिमाचल दौरे से पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि राणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने फेसबुक प्रोफाइल पर उन्होंने स्टेटस डालकर यह जानकारी साझा की है। राणा के इस्तीफे की खबर ऐसे समय पर आई है, जब इसी महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल दौरे पर आने वाले हैं। अमित शाह को इसी महीने के अंत तक हिमाचल दौरे पर आना है।

विज्ञापन


वे सरकार के कामकाज के अलावा साइबर योद्धाओं से भी बात कर सकते हैं। चूंकि, 2019 का लोकसभा चुनाव पार्टी आईटी और सोशल मीडिया के दम पर लड़ने की तैयारी कर रही है। ऐसे में प्रदेश में भी पार्टी के आईटी विंग को मजबूत किया जा रहा है। कुछ दिन पहले कई जिलों में आईटी समन्वयकों की नियुक्ति भी की गई है। इसी कवायद के बीच संगठन को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि राणा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। लिखा कि संगठन से बड़ा कुछ नहीं होता, नियमों का पालन करें और संगठन का पालन करें। खास बात यह है कि राणा के इस्तीफे के एलान की पार्टी प्रदेश संगठन को जानकारी तक नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इस्तीफे की जानकारी से इंकार किया है। कहा कि इस्तीफा आने पर ही कुछ टिप्पणी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन से नाराज थे राणा

BJP IT cell chairman Ravi Rana resigned from post in shimla

संगठन के सूत्रों की मानें तो वह आला पदाधिकारियों से खासे नाराज थे। इसके पीछे आईटी को नजरंदाज करना वजह माना जा रहा है। दरअसल, राणा लंबे समय से आईटी प्रकोष्ठ को मजबूत करने की वकालत कर रहे थे।

साथ ही वरिष्ठ नेताओं से भी सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए जोर दे रहे थे, लेकिन पुरानी पीढ़ी के कई दिग्गज नेता राणा के इस रवैये से नाराज थे। सूत्रों का कहना है कि सरकार बनने के बाद आईटी सलाहकार पद को लेकर भी उनकी नेताओं से ठग गई। इसके बाद से वह पार्टी के कामकाज से दूर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed