फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp is unbeaten at hamirpur zila parishad.

धूमल के इस दुर्ग को अभी तक नहीं भेद पाई कांग्रेस

Sun, 13 Dec 2015 11:48 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 13 Dec 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
bjp is unbeaten at hamirpur zila parishad.

हमीरपुर में जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर पिछले बीस साल से भाजपा का कब्जा है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के इस मजबूत दुर्ग को कांग्रेस अभी तक नहीं भेद सकी है। वर्ष 1995 से 2015 तक जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर अब तक बीजेपी समर्थित उम्मीदवार का ही दबदबा रहा है।

विज्ञापन


बमसन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक कर्म सिंह की धर्मपत्नी नर्वदा ठाकुर हमीरपुर जिला परिषद की पहली अध्यक्ष हैं, लेकिन वह जिप अध्यक्ष बनने से पहले ही बीजेपी में शामिल हो गईं थीं। इस बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में है, वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के पद पर भी हमीरपुर से सुखविंद्र सिंह सुक्खू हैं।
विज्ञापन


अब तक हमीरपुर से जिप अध्यक्ष
1995-2000 नर्वदा ठाकुर (बीजेपी)
2000-2005 प्यारे लाल शर्मा (बीजेपी)
2005-2007 अनीता धीमान (बीजेपी)
2007-2010 मलका धीमान (बीजेपी)
2010-2015 सरला शर्मा (बीजेपी)

जिला परिषद के 18 वार्डों में मौजूदा स्थिति
•भोरंज वार्ड राजकुमारी (बीजेपी)
•खरवाड वार्ड मदन लाल (बीजेपी)
•समीरपुर वार्ड प्रोमिला देवी (कांग्रेस)
•धमरोल वार्ड विमला देवी (बीजेपी)
•सराहकड वार्ड जोगिंद्र कुमार (अन्य)
•चबूतरा वार्ड लेखराज (कांग्रेस)
•बीड वगेहडा वार्ड अंजना कुमारी (बीजेपी)
•बारी वार्ड सरला डोगरा (बीजेपी)
•गसोता वार्ड सुशील कुमार (बीजेपी)
•जंगल रोपा वार्ड अनिल कुमार (बीजेपी)
•बडसर वार्ड श्याम सिंह (बीजेपी)
•वणी वार्ड अरविंद कौर (कांग्रेस)
•सौर वार्ड सरला शर्मा (बीजेपी)
• बिझड़ वार्ड यशवीर सिंह (कांग्रेस)
•लहडा वार्ड आशा देवी (बीजेपी)
•धनेटा वार्ड नरेश कुमार (बीजेपी)
•अमलैहड वार्ड चंदू लाल चौधरी (बीजेपी)
•सपडोह वार्ड नीलम कुमारी (बीजेपी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed