फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP in charge Mangal Pandey statement over virbhadra singh

भाजपा प्रभारी ने वीरभद्र, सुक्खू पर साधा निशाना, पढ़िए क्या कहा

Mon, 30 Jul 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Jul 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
BJP in charge Mangal Pandey statement over virbhadra singh

भाजपा के राज्य प्रभारी मंगल पांडे ने कहा- वीरभद्र की है या सुक्खू की, मालूम नहीं हिमाचल में कांग्रेस किसकी है? मंगल पांडे ने कहा कि कांग्रेस में जिस तरह से गुटबाजी चल रही है, उससे तो भाजपा की राह और भी आसान हो गई है। रविवार को दीपकमल शिमला में भाजपा के मोर्चों की बैठक के बाद पांडे ने मीडिया से बात की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दिन उन्होंने पहले भाजपा विधायक दल की बैठक ली और उसके बाद मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों के साथ अलग से बैठक की। यह तय किया गया कि लोकसभा की चारों सीटों पर मिशन रिपीट के लिए भाजपा अपनी कमर कसेगी।
विज्ञापन


मंगल पांडे ने कहा कि हम आश्वस्त हैं कि जिस तरह से वोट पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पड़े। उससे ज्यादा वोट इस बार लोकसभा चुनाव में मिलेंगे। पांडे बोले- कांग्रेस यहां किस स्वरूप में है, मुझे मालूम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कांग्रेस इतने गुटों में बंटी है कि सामने लड़ाई में नहीं रहेगी। जिस तरह से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हिमाचल में सूपड़ा साफ हुआ, उससे भी बुरी स्थिति लोकसभा चुनाव में पार्टी की रहने वाली है। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता निचले स्तर पर भाजपा से जुडे़ रहे हैं।

धूमल बडे़ नेता, बड़ी जिम्मेवारी देना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं

BJP in charge Mangal Pandey statement over virbhadra singh

बोर्डों-निगमों में अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों की तैनाती करना मेरा नहीं मुख्यमंत्री का विषय है। इस बारे में बैठकों में कोई बात नहीं हुई। बैठकों का हमारा एजेंडा 2019 के लोकसभा चुनाव ही हैं। अपने कार्यकर्ताओं का दौरा और प्रवास कैसे बूथों में निचले स्तर तक हो। इसे सुनिश्चित कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमु कमार धूमल को कोई बड़ी जिम्मेवारी दी जा रही है? इस सवाल पर पांडे बोले कि धूमल प्रदेश भाजपा के बडे़ नेता हैं। हम सब उनका सम्मान करते हैं। उन्हें बड़ी जिम्मेवारी देना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। क्या भाजपा संगठन में बडे़ स्तर पर कोई बदलाव भी हो रहे हैं? इस सवाल पर पांडे ने खामोशी साधी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed