पहाड़ पर कमल खिलाकर पूरा करूंगा मोदी का सपना: पांडेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी मंगल पांडेय मानते हैं कि वे पर्वतीय राज्य हिमाचल में कमल खिलाने के मोदी और शाह के सपने को साकार करने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि हिमाचल की राजनीति की ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है। 10 दिन बाद हिमाचल आने के साथ प्रदेश भाजपा की राजनीति को गंभीरता से समझने का मौका मिलेगा।
पांडेय का कहना है कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं होती। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इन्हें दूर करना पार्टी का काम है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की दी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। हिमाचल आने से पहले ही प्रदेश में भाजपा
सरकार बनने का दम भरते दिखे। उनकी मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर में हिमाचल चुनाव से पहले चलने लगी है। प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने संवाददाता धर्मेंद्र पंडित के साथ विशेष बातचीत में पार्टी की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।
बोले- भाजपा में नहीं होती गुटबाजी, हो सकता है वैचारिक मतभेद
प्रश्न : चुनाव से पहले मिली जिम्मेदारी को कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं?
उत्तर : हिमाचल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रभारी नियुक्ति किया है। पार्टी ने उनमें खूबी देखी होगी, जिसके चलते यह जिम्मेदारी दी है। देश में कांग्रेस का सफाया हो रहा है। हिमाचल में भी यही होने वाला है। किसी दूसरे राज्य में काम करना है, चुनौती तो रहती ही है। चुनौतियां का सामना करना आता है। हिमाचल में भाजपा की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
प्रश्न : हिमाचल में भाजपा गुटों में बंटी है, कैसे तालमेल बिठाएंगे ?
उत्तर : मैने पहले भी कहा है, भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है। विचारों में मतभेद हो सकते हैं। बातचीत करके हल निकाले जाते हैं।
प्रश्न : हिमाचल चुनाव प्रचार का क्या फोकस करेंगे ?
उत्तर : हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं किया है। चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र की योजनाओं को हिमाचल में लागू न किए जाने पर फोकस रहेगा।
प्रश्न - भाजपा युवाओं को चुनाव मैदान में उतारने की बात कर रही है, कितनी सच्चाई है?
उत्तर, यह बाद का विषय है, अभी पार्टी को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें होगी। कार्यकर्ताओं के साथ काम कर पार्टी को मजबूत करूंगा।
प्रश्न : आप कितने आश्वस्त है कि हिमाचल में भाजपा ही जीतेगी ?
उत्तर : यूपी उत्तराखंड और दिल्ली ने दिखा दिया कि देश की जनता कांग्रेस से दुखी है। मोदी लहर से भाजपा की हर राज्य में जीत हो रही है, जिसका असर हिमाचल में भी होगा।