{"_id":"5c1e4f76bdec2256c50f3e17","slug":"bjp-has-misled-the-nation-on-rafael-deal-kaul-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल डील पर भाजपा ने देश को किया गुमराह: कौल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल डील पर भाजपा ने देश को किया गुमराह: कौल सिंह
Sat, 22 Dec 2018 08:21 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 22 Dec 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री कौल सिंह ने भाजपा पर राफेल डील को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। कौल सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने को लेकर भी भाजपा के नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। क्लीन चिट का हवाला देकर धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी के पुतले जलाए जा रहे हैं, लेकिन अगर भाजपा इस मुद्दे पर साफ है तो राफेल डील पर संयुक्त संसदीय कमेटी का गठन करे। पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार कारोबारियों की हितैषी बनी हुई है, जबकि गरीबों और किसानों को दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि है कि राफेल जेट देश की जरूरत है। इससे कांग्रेस भी सहमत है। कांग्रेस के समय इसकी कीमत 526 करोड़ रुपये थी, जबकि आज यह 1670 करोड़ रुपये में खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
रिलायंस कंपनी को फायदे पहुंचाने के लिए यह सब किया गया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त संसदीय कमेटी से इस मामले में समीक्षा करवाई जाए। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक, आकाश व अन्य मौजूद रहे।