फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP has made one lakh 67 thousand panna pramukh in himachal

हिमाचल में भाजपा ने एक लाख 67 हजार पन्ना प्रमुख बनाए: सत्तपाल सत्ती

Thu, 29 Nov 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 29 Nov 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
BJP has made one lakh 67 thousand panna pramukh in himachal

प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने 50 लाख वोटरों से 1 लाख 67 हजार पन्ना प्रमुख बनाने में सफलता पाई है। मंडी में पहला पन्ना प्रमुख सम्मेलन करवाया गया, जो ऐतिहासिक है।

विज्ञापन


एक पन्ना प्रमुख 25 से 30 वोटरों पर कार्य करेगा और उनका मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से आग्रह किया कि वे अपने कार्य को पूरी तन्मयता से निभाएं। सांसद एवं वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश में पहली बार हुआ यह सम्मेलन ऐतिहासिक है।
विज्ञापन


इसके परिणाम भी ऐतिहासिक होंगे। कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों के परिश्रम का फल है कि भाजपा आज विश्व की नंबर एक और सबसे शक्तिशाली पार्टी है।उन्होंने पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों में जीत दिलाने के लिए दिन-रात एक करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोट बूथ पर कार्यकर्ता के व्यवहार पर निर्भर: धूमल      

BJP has made one lakh 67 thousand panna pramukh in himachal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि बूथ पर किसी भी कार्यकर्ता का व्यवहार वोट लाने का काम करता है। इससे लोगों की सोच पर असर पड़ता है। इसलिए पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को अपने व्यवहार में शालीनता लानी होगी, ताकि बूथ पर आपके आचरण का वोटर पर प्रभाव पड़े।

उन्होंने कहा कि 2019 के चुनावों का दायित्व पन्ना प्रमुखों के कंधों पर है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में अगले प्रत्याशी घोषित किए गए सांसद रामस्वरूप शर्मा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस समय केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार की बदौलत देश और प्रदेश तरक्की कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में केंद्र का बहुत सहयोग मिल रहा है। केंद्र सरकार ने दिल खोलकर प्रदेश के प्रोजेक्टों के लिए धन दिया है। सीमा सुरक्षा पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निर्णयों की सराहना की है।

अब लोकसभा चुनावों में जीत करें सुनिश्चित : मंगल पांडे       

BJP has made one lakh 67 thousand panna pramukh in himachal

प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे ने पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे लोस चुनावों में भाजपा की जीत के लिए कठोर परिश्रम करें। हिमाचल में जयराम ठाकुर के रूप में एक बेेहतर मुख्यमंत्री मिला है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई राहों पर है।

इनके जनमंच जैसे निर्णय प्रदेश में एतिहासिक निर्णय हैं। प्रधानमंत्री देश में विकास की गाथा लिख रहे हैं।  वरिष्ठ नेता एवं संगठन मंत्री रामलाल ने पन्ना प्रमुखों में जोश भरा। उन्होंने विभिन्न नारों से कुछ देर के लिए पड्डल मैदान को गुंजायमान करवा दिया।

उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता गृह मंत्री राजनाथ सिंह का नारा है, जो बहुत ही कारगर सिद्ध हुआ है। लोस चुनाव जीतने के लिए हमें इस नारे पर फोकस करना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आई, भ्रष्टाचार का ही बोलबाला रहा। भाजपा के आने पर विकास हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed