{"_id":"6a772dcf0439b8b425065f25","slug":"bjp-demonstrates-its-strength-with-a-majority-in-the-zila-parishad-shimla-news-c-19-sml1002-766729-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिला परिषद में बहुमत के आंकड़े के साथ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिला परिषद में बहुमत के आंकड़े के साथ भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 13 सदस्यों को मीडिया से कराया रूबरू, बोले-संपर्क में हैं दो और सदस्य
चुनाव की नई तारीख तय करने की उठाई मांग
दूसरी बैठक में 50 फीसदी सदस्यों से पूरा हो जाएगा कोरमसंवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला परिषद शिमला की सियासत में लंबे इंतजार के बाद अब राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने सरकार को जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए नई तारीख तय करने को कहा है।
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को 13 जिला परिषद सदस्यों को मीडिया के सामने लेकर आए और जिला परिषद में बहुमत अपने पक्ष में होने का दावा किया। भाजपा ने ऐसे समय में इन सदस्यों को सामने लाकर अपना पलड़ा भारी कर लिया है जब एक बैठक अध्यक्ष पद की ताजपोशी को लेकर रद्द हो चुकी है। वहीं अध्यक्ष पद पर ताजपोशी का इंतजार कर रही कांग्रेस के लिए अब बहुमत का आंकड़ा पूरा करना मुश्किल लगने लगा है।
राजधानी में शनिवार दोपहर बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलबीर वर्मा, जिलाध्यक्ष केशव चौहान और मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा के साथ आशियाना पहुंचे। यहां वह 13 जिला परिषद सदस्यों को अपने साथ लेकर आए। जयराम ठाकुर ने सभी सदस्यों को पहली बार मीडिया से रूबरू करवाया और कांग्रेस के सामने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। 25 सदस्यीय जिला परिषद में बहुमत के लिए 13 सदस्यों की जरूरत है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि दो अन्य सदस्यों के साथ भी बातचीत चल रही है। यदि यह दोनों सदस्य भी भाजपा के पक्ष में आते हैं तो जिला परिषद के राजनीतिक समीकरण और मजबूत हो जाएंगे। जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच जयराम ठाकुर का यह शक्ति प्रदर्शन भाजपा की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
इंतजार करते-करते बीत गए 70 दिन
जिला परिषद में 70 दिन से किसी भी दल को अध्यक्ष पद की कुर्सी नहीं मिल पाई है। जिप का परिणाम 31 मई को घोषित हुआ था लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव अभी तक नहीं हो पाया है। तीन अगस्त को चुनाव की तारीख तय की थी लेकिन दोनों दलों के सदस्य चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। ऐसे में चुनाव अगली तारीख के लिए टाल दिया था। अब भाजपा की ओर से बहुमत का दावा किए जाने के बाद जयराम ठाकुर ने सरकार को चुनाव की नई तारीख तय करने की चुनौती दी है। जिला परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर अंतिम तस्वीर चुनाव प्रक्रिया और मतदान के दौरान ही स्पष्ट होगी।
रात को ही सदस्यों को शिमला ले आई थी भाजपा
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जिला परिषद सदस्यों को शुक्रवार रात ही शिमला ले आया था। शिमला पहुंचने के बाद सभी सदस्यों को अपने-अपने आवास भेज दिया था। हालांकि, उन्हें तिरंगा यात्रा में मौजूद रहने के लिए स्पष्ट संदेश दिया था। इसके बाद तिरंगा यात्रा शुरू हुई और भाजपा इन सदस्यों को अपने साथ सरकारी रेस्टोरेंट ले आई।
इन वार्डों के 13 सदस्य भाजपा के साथ
जिला परिषद के झाकड़ी वार्ड से ममता, बगलती वार्ड से रानु देवी, क्वार वार्ड से मनजीत सिंह, खशधार वार्ड से धर्मेंद्र सिंह, भलूण वार्ड से कल्पना देवी, टिक्कर वार्ड से भरत सिंह कलांटा, चड़ोली वार्ड से मन्नत तेगवान, चंदलोग-नेरवा वार्ड से भूपेंद्र, गोरली-मड़ावग वार्ड से अतुल शर्मा, टियाली वार्ड से नेहा जगटा, चमियाना वार्ड से खुशविक्रम सेन, खटनोल वार्ड से प्रभा उर्फ शिवानी और कुमारसैन वार्ड से तारा देवी भाजपा नेताओं के साथ मौजूद रहीं।
भाजपा किसे बनाएगी अध्यक्ष, गरमाई चर्चा
जिला परिषद में बहुमत का आंकड़ा सामने आने के बाद अब अध्यक्ष पद के दावेदार को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। चुनाव के दौरान भाजपा किसे अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाएगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि भाजपा की ओर से चमियाना वार्ड से निर्वाचित खुशविक्रम सेन को भी दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले चमियाना वार्ड से खुशविक्रम सेन ने 9,981 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। ऐसे में भाजपा के एक खेमे में उन्हें अध्यक्ष बनाने की चर्चा भी है। हालांकि पूरी सहमति नहीं बन पाने के कारण अभी मामला स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा ऊपरी शिमला से भी कई नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद महिला सदस्य को भी दिया जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। वहीं शनिवार दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जिला परिषद सदस्यों के साथ अलग से बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की।