{"_id":"5c3df3e8bdec2273ab605dcd","slug":"bjp-chief-spokesman-statement-randhir-sharma-over-mukesh-agnihotri-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर, धोबी और हलवाई वर्ग से माफी मांगें मुकेश: रणधीर शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर, धोबी और हलवाई वर्ग से माफी मांगें मुकेश: रणधीर शर्मा
Wed, 16 Jan 2019 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि मास्टर, धोबी, हलवाई जैसे वर्गों के अपमान पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। इसी वर्ग के लोगों की वजह से जयराम सरकार का एक साल का कार्यकाल श्रेष्ठ रहा है।
विज्ञापन
आज चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री का बेटा बना है और मिस्त्री का बेटा हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। कांग्रेस पार्टी राजों-रजवाड़ों के बाहर देख या सोच नहीं सकती है। रणधीर शर्मा ने यह बात मंगलवार को प्रेस क्लब शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
रणधीर शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने समाज के आदरणीय और परिश्रमशील वर्ग का अपमान किया है। इस वर्ग का मजाक उड़ाया है। अग्निहोत्री का यह कहना निंदनीय है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में मास्टर, धोबी और हलवाई बैठे हैं, यह सब कैसे चलेगा।
विज्ञापन
यह इन सभी वर्गों का मजाक उड़ाना है। मुकेश अग्निहोत्री को दूसरों पर कोई आरोप लगाने के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। हमारी सरकार में अगर मुख्यमंत्री कार्यालय में ये वर्ग बैठे हैं तो ईमानदारी से काम करने की वजह से ही बैठे हैं।
राजनीति करना और सरकार चलाना कुछ परिवारों का विशेषाधिकार है, मगर हमारी सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है। इस मौके पर भाजपा के मीडिया विभाग के जिला शिमला प्रमुख करण नंदा भी मौजूद रहे।