{"_id":"5cb43697bdec22145d384ecf","slug":"bilaspur-turmeric-powder-online-sale-on-amazon-and-flipkart","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमाजोन और फ्लिपकार्ट पर अब ऑनलाइन बिकेगी यहां की हल्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमाजोन और फ्लिपकार्ट पर अब ऑनलाइन बिकेगी यहां की हल्दी
Mon, 15 Apr 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
शुभम राही, अमर उजाला, शिमला
शुभम राही, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिले के किसी उत्पाद को पहली बार ऑनलाइन बेचा जाएगा। बिलासपुर की हल्दी को जिला प्रशासन एमाजोन और फ्लिपकार्ट पर बेचने जा रहा है। संबंधित कंपनियों के साथ जिला प्रशासन बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
व्यासप्योर के नाम से यह प्रोडक्ट अपलोड किए जाएंगे। जिले में जितने भी स्वयं सहायता समूह इन खाद्य पदार्थों व अन्य सामान तैयार करते हैं, उन्हें व्यासप्योर का नाम दिया गया है। जिला का एक भी उत्पाद अब बिना व्यासप्योर के नाम से नहीं बेचा जा सकेगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नलवाड़ी मेले के दौरान सजे सरस मेले में हिमाचल की ओर से बिलासपुर के व्यासप्योर का स्टॉल लगाया गया था। इस दौरान वहां पर पूरे भारत से आए व्यापारियों ने भी इन उत्पादों की सराहना की।
विज्ञापन
पहले चरण में बिलासपुर की हल्दी को ऑनलाइन बेचने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। व्यासप्योर की ओर से जिलाभर में अचार, मसाले, जैम, ऊन के कपड़े, बिलासपुर की हल्दी व अन्य कई सामान तैयार किए जाते हैं। अभी हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा बरठीं में व्यासप्योर का एक शो रूम भी खोला गया है।
मेहनत का मिल सकेगा उचित लाभ
बिलासपुर जिला की महिला मंडल दिन रात मेहनत कर उत्पाद तैयार करती हैं, लेकिन बाजार न उपलब्ध हो पाने के कारण उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। जब इन प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन खरीदारी शुरू हो जाएगी तो इन्हें बाहरी राज्य के लोग उचित दाम पर खरीद सकेंगे।
बिलासपुर की हल्दी को एमाजोन व फ्लिपकार्ट में बेचने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अगर रिस्पांस सही रहा तो व्यासप्योर के और भी खाद्य पदार्थों को इनमें अपलोड किया जाएगा। - संजीत सिंह, जिला परियोजना अधिकारी (डीआरडीए) बिलासपुर