{"_id":"c4c7dfc6fe54d0a5f9cc075434b8a827","slug":"bike-accident-at-chamba-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल गहरी खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल गहरी खाई में गिरी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 03 Nov 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के भरमौर उपमंडल की खुंदेल पंचायत में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे में मारे गए युवक की पहचान चरणो राम पुत्र देश राज निवासी कैला डाकघर खुंदेल के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान देवी लाल पुत्र जोध सिंह गांव कैला डाकघर खुंदेल के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान दुनाली-बतौट मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बाइक के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए तथा घटना की सूचना परिवार के सदस्यों तथा पुलिस को दी। स्थानीय लोग दोनों को खाई से बाहर निकाल लाए।
विज्ञापन
उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया, जहां चरणों राम ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल देवी लाल का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा मामले की छानबीन की जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर ने की है।