फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school bus accident in shimla today shimla news

शिमला में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरी बस खाई में गिरी, दो छात्राओं समेत तीन की मौत

Mon, 01 Jul 2019 09:06 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Jul 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
school bus accident in shimla today shimla news
हादसे का शिकार हुई बस - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की स्कूल बस लोअर खलीनी में सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी (चेल्सी) स्कूल की दो छात्राओं और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में घायल कंडक्टर और पांच छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। हादसे की वजह सड़क पर अवैध पार्किंग बताई जा रही है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस सुबह 7:30 बजे झंझीड़ी से निकली थी। सूद भवन के पास अवैध पार्किंग से सड़क संकरी थी जिससे बस के टायर कच्ची सड़क पर उतर गए। मिट्टी धंसने के कारण बस सड़क से खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आंखों में आंसू और हाथों में डंडे लेकर अभिभावक लोअर खलीनी में सड़क पर उतर आए और अवैध रूप से पार्क दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। 

school bus accident in shimla today shimla news

कई गाड़ियों को आग लगाने की कोशिश भी की गई लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक खलीनी-झंझीड़ी सड़क पर चक्का जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब दस साल पुरानी बस का बीमा 3 जनवरी को खत्म हो चुका था।

बावजूद इसके एचआरटीसी प्रबंधन इस बस का बतौर स्कूल बस संचालन कर रहा था। एसपी ओमापति जमवाल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

ये हुए हादसे का शिकार
हादसे में चेल्सी स्कूल की मेहल तीसरी, मान्या सातवीं कक्षा और सोलन बनगढ़ के बस ड्राइवर नरेश कुमार की मौत हो गई है। घायलों में सुनिधि ठाकुर दसवीं, शरीन ठाकुर छठी, अनुशी शर्मा सातवीं, ऋतिका शर्मा छठी, उमंग चंदेल दसवीं कक्षा और पालमपुर के कंडक्टर सुरेश कुमार घायल हुए हैं।

बीच सड़क पर खराब हो गई एंबुलेंस 
हादसा होते ही स्थानीय लोग भागते हुए दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। हादसे के करीब पौने घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एक एंबुलेंस काली माता मंदिर के पास बीच सड़क पर खराब हो गई, जिसे लोगों ने धक्का मारकर सड़क के किनारे किया। 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर शोक जताया 

school bus accident in shimla today shimla news
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार सुबह शिमला में खलीणी के निकट झंझीड़ी में हुई स्कूल बस दुर्घटना में दो छात्राओं व बस चालक की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक और दो स्कूली छात्राओं की मौके पर मृत्यु हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर घायलों का कुशलक्षेम जानने के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला पहुंचे और चिकित्सा अधिकारियों को घायलों का श्रेष्ठ उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने भगवान से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा (एचडब्ल्यूएस) की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुख जताया
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने शिमला के खलीनी बस हादसे के मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि शिमला के खलीनी में बस हादसा दुखद घटना है। जिला प्रशासन और सरकार दुर्घटना पीड़ितों के हरसंभव मदद के लिए तत्परता से काम कर रही है।

हादसों के लिए सरकार जिम्मेदार : सुक्खू

school bus accident in shimla today shimla news

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने शिमला के झंझीडी बस हादसे पर दुख जताते हुए भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर सहित अन्य मंत्री बयान देने तक ही सीमित हैं। सरकार हादसे रोकने के लिए आज तक कोई ठोस नीति बना ही नहीं पाई।

सोमवार को झंझीडी में हुई बस दुर्घटना ने नूरपुर बस हादसे के जख्म ताजा कर दिए। सरकार बताए कि मासूम बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है। नूरपुर बस दुर्घटना के बाद सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ। 

शिक्षा मंत्री पर भी टूट पड़े गुस्साए अभिभावक, उलटे पांव लौटे

school bus accident in shimla today shimla news

घटना स्थल पर पहुंचे शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज पर भी अभिभावक और लोग टूट पड़े। लोगों ने मंत्री से पूछा, आज जिन बच्चों की मौत हुई है, उसके लिए कौन जिम्मेदार है। बोल बोलकर हम थक चुके हैं।

हमारी कोई नहीं सुनता। आपकी एंबुलेंस यहां खराब खड़ी है। आपकी सरकार आंखें मूंदकर सोई है। एक व्यक्ति ने कहा कि मंत्री जी इस हादसे में आपके ही कार्यकर्ता की बेटी की भी जान चली गई है।

लोगों का बढ़ता गुस्सा देख मंत्री ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। लोगों का गुस्सा देख मंत्री उलटे पांव लौट गए। इसके बाद मंत्री घायलों की हालत जानने के लिए आईजीएमसी अस्पताल चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed