फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big relaxation on income tax under digital india scheme.

इस स्कीम से जुड़ने वालों को टैक्स से मिलेगी छूट

Thu, 04 Feb 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Thu, 04 Feb 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
big relaxation on income tax under digital india scheme.

प्रदेश में डिजिटल इंडिया योजना में आयकर देने वाले लोगों को टैक्स में छूट मिलेगी। आयकरदाता को कितनी रियायत दी जानी है, यह अभी तय होना है। छोटे व्यापारियों को आयकर संबंधित विभिन्न जानकारियां घर बैठे देने के लिए केंद्र सरकार ने ई-सहयोग योजना को शुरू किया है।

विज्ञापन


देश भर में कुल 3.60 करोड़ आयकर दाता इनकम टैक्स दे रहे हैं। बुधवार को प्रदेश के प्रधान आयकर आयुक्त एचएस नेगी ने डकोलढ़ में आयकर विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी ई- सहयोग के माध्यम से घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आयकर विभाग से संबंधित जानकारी और अन्य सुविधाएं ले सकते हैं। इस सुविधा से आयकर दाता को आयकार विभाग के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम रामपुर दलीप नेगी, रामपुर आयकर विभाग के अधिकारी यशपाल, बिजली बोर्ड के एसडीओ कुक्कु शर्मा, एसजेवीएनएल के वित्त प्रबंधक विकास गर्ग, रामपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश गुप्ता, उपप्रधान नवनीत अग्रवाल, सचिव अश्वनी मित्तल, रिकांगपिओ व्यापार मंडल प्रधान सूरज भान, नेजा राम, विदेशा शर्मा, शेहर सिंह, हेंमत शैली, मोहिंद्र, सोमेश, फकीर चंद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed