फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big disclosures in encounter between Police and gangster at naina devi

मुठभेड़ मामले में बड़ा खुलासा, ऐसे भारत पहुंचते हैं चाइना के हथियार

Tue, 17 Jul 2018 10:27 AM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 17 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Big disclosures in encounter between Police and gangster at naina devi

श्री नयना देवी में पंजाब पुलिस और पंजाब के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। बदमाशों के पास जो हथियार मिला है वह मेड इन चाइना है। तीनों बदमाशों के पास से पुलिस को केवल एक ही पिस्टल मिली है।

विज्ञापन


जबकि पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इसका कारतूस भी अलग तरह का है जोकि भारत में प्रयोग नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब सवाल यह है कि बदमाशों के पास मेड इन चाइना के हथियार कहां से पहुंचे। जबकि इसका कोई भी लाइसेंस नहीं था। 

विज्ञापन

तीनों बदमाशों के पास थी केवल एक ही पिस्टल

Big disclosures in encounter between Police and gangster at naina devi

पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों बदमाशों के पास केवल एक ही पिस्टल थी। अगर तीनों के पास अलग-अलग पिस्टल होती तो मंजर कुछ और ही होता। इस एनकाउंटर में कई और पुलिस वाले भी घायल को सकते थे।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेड इन चाइना पिस्टल भारत में बेन है। केवल तस्करी के जरिये ही मेड इन चाइना केे हथियार भारत पहुंचते हैं। ऐसे में अब इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि बदमाशों के पास यह हथियार तस्करों के जरिये ही पहुंचे होंगे।

बदमाशों के पास मिले मेड इन चाइना के हथियारों से एक बात तो साफ हो गई है कि भारत में मेड इन चाइना के हथियारों की तस्करी हो रही है और बदमाशों व लुटेरों के पास यह पहुंच रहे हैं।

बदमाशों के पास मिले हथियार मेड इन चाइना

Big disclosures in encounter between Police and gangster at naina devi

इसके अलावा पंजाब पुलिस ने गरामोड़ा व कोलावाला टोबा में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज बिलासपुर पुलिस से मांगी है ताकि पंजाब पुलिस आगामी कार्रवाई कर सके। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि बदमाशों के पास मिले हथियार मेड इन चाइना हैं।

इनके पास से अभी तक एक ही पिस्टल मिली हैै। इसके अलावा जो गोली पिस्टल में प्रयोग की जाती है वह भी कुछ और ही तरह की है। जो यहां पर प्रयोग नहीं होता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।     

विज्ञापन

पंजाब पुलिस को मिली लूटी गई गाड़ी की असल नंबर प्लेट

Big disclosures in encounter between Police and gangster at naina devi

श्री नयना देवी में पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ मामले में पंजाब पुलिस ने बदमाशों द्वारा फेंकी गई असल नंबर प्लेट को बरामद कर लिया है। यह नंबर प्लेट खरड़ के पास एक ढाबे के समीप मिली है।

असल प्लेट का नंबर (यूपी 37एच-7272) है। डीएसपी नयना देवी मनोहर लाल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने छानबीन के बाद गाड़ी की असल नंबर प्लेट को बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि बदमाशों ने बंदूक के दम पर खरड़ के पास एक कार को छीना था। हिमाचल में दाखिल होने से पूर्व बदमाशों ने नंबर प्लेट बदल दी थी। असल नंबर प्लेट की जगह इसमें (पीबी10 ईजे-7200) को लगा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed