{"_id":"5d668cb48ebc3e0140316961","slug":"big-crowd-of-leaders-for-getting-minister-do-letter-in-himachal-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में मंत्रियों के पास डीओ लेने वाले नेताओं की लगी होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में मंत्रियों के पास डीओ लेने वाले नेताओं की लगी होड़
Thu, 29 Aug 2019 10:08 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
समस्याएं सुनते सीएम जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में मंत्रियों के पास कर्मचारियों के तबादलों को लेकर डीओ नोट लेने वाले नेताओं की होड़ मच रही है। इन भाजपा नेताओं को सचिवालय में यह काम कराने में मशक्कत करनी पड़ती है, जबकि विधानसभा में यह कार्य आसानी से हो जाता है।
विज्ञापन
विधानसभा में मंत्री के कहने पर डीओ नोट तैयार कर उसी समय अफसरों को थमा दिया जा रहा है। मानसून सत्र के दौरान मंत्रियों को भी इन कार्यों से फुरसत नहीं है। दो दिन पहले विधानसभा परिसर में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के एक मंत्री भोजन अवकाश के दौरान खाना खाने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पहली बार जीतकर आए एक विधायक ने उन्हें पकड़ लिया और कहा - भाई जी यह फाइल थी। साइन करनी है देख लो। ऐसे में मंत्री ने गुस्से से उनकी ओर देखा और कहा - ऐसे ही साइन हो जाएंगे।
विज्ञापन
पहले फाइल को पढ़ा जाएगा कि इसमें क्या लिखा है? ऐसे में विधायक को अपने समर्थकों के साथ उलटे पांव लौटना पड़ा। यह विधायक पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं।