फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhuntar-Chandigarh flight will remain closed for one month due to mist in himachal

धुंध के चलते एक माह बंद रहेगी भुंतर-चंडीगढ़ उड़ान, विंटर सीजन को झटका

Sat, 15 Dec 2018 05:00 AM IST
ashok chauhan ashok chauhan रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Sat, 15 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bhuntar-Chandigarh flight will remain closed for one month due to mist in himachal

धुंध में विजिविलिटी कम होने के कारण एक माह तक एयर इंडिया के 72 सीटर हवाई जहाज की भुंतर-चंडीगढ़ उड़ान बंद रहेगी। दिल्ली से भुंतर के बीच उड़ान यथावत रहेगी। एयर इंडिया ने 17 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी 2019 तक भुंतर- चंडीगढ़ के बीच हवाई सेवा बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


विंटर सीजन के बीच भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा बंद होने से कुल्लू- मनाली के पर्यटन को झटका लग सकता है। इस साल कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार समर सीजन के साथ दशहरा और दिवाली पर भी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में अब साल के अंतिम माह में क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर पर्यटन कारोबारियों की नजरें टिकी हैं, लेकिन विंटर सीजन में भुंतर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली एकमात्र हवाई सेवा भी बंद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर कहते हैं कि उड़ान का बंद होना विंटर पर्यटन के लिए अच्छा संकेत नहीं है। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी तथा एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर रविंद्र ठाकुर का कहना है कि उन्हें इस


संबंध में एयर इंडिया का पत्र मिला है, जिसमें उड़ान बंद करने के लिए चंडीगढ़ में सर्दी के मौसम में भारी धुंध होने का हवाला दिया गया है, जबकि दिल्ली-भुंतर हवाई सेवा नियमित रूप से चलती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed