फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhambla's Tamanna Kumari Verma becomes Nursing Lieutenant, will serve in Bangalore

Mandi: भांबला की तमन्ना कुमारी वर्मा बनीं नर्सिंग लेफ्टिनेंट, बंगलुरु में देंगी सेवाएं

Fri, 26 Jul 2024 12:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2024 12:21 PM IST
सार

सरकाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत भांबला के रोपा ठाठर निवासी तमन्ना कुमारी वर्मा नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी हैं। 

विज्ञापन
Bhambla's Tamanna Kumari Verma becomes Nursing Lieutenant, will serve in Bangalore
तमन्ना कुमारी वर्मा बनीं नर्सिंग लेफ्टिनेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत भांबला के रोपा ठाठर निवासी तमन्ना कुमारी वर्मा नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी हैं। रमेश चंद वर्मा की बेटी का चयन नर्सिंग लेफ्टिनेंट मिलिट्री सर्विस कमांड अस्पताल बंगलुरु के लिए हुआ है। तमन्ना 5 अगस्त को कार्यभार ग्रहण करेंगी। तमन्ना ने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र और परिजनों का नाम रोशन किया है। इनके पिता एक कारोबारी हैं और माता कश्मीरा देवी गृहिणी हैं। तमन्ना की प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी से 12वीं कक्षा तक ग्रीन बैली पब्लिक स्कूल जाहू में हुई।

विज्ञापन


इसके बाद इनका चयन बीएससी नर्सिंग आईजीएमसी शिमला में हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद हायर लेवल के टेस्ट दिए। इसमें इनका चयन दो स्थानों पटना बिहार व  मिलिट्री सर्विस एयर फोर्स अस्पताल बैंगलोर में हुआ। तमन्ना ने निर्णय लिया कि देश की सेवा करने के लिए एयरफोर्स अस्पताल बैंगलोर में सेवाएं देंगी। तमन्ना के दादा सरकारी विद्यालय में अध्यापक थे। तमन्ना ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed