{"_id":"77335f542d7a91d28aa313b9a8c85039","slug":"bhagwan-das-will-honoured-with-presiden-medal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान दास को मिलेगा राष्ट्रपति पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान दास को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 15 Aug 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश गुप्तचर विभाग (सीआईडी) में डीएसपी भगवान दास जिष्टू को राष्ट्रपति मेडल मिलेगा। तीन अन्य पुलिस जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक देने का ऐलान किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला शहर भजन देव नेगी, रेलवे एवं यातायात पुलिस में एएसआई पुष्पा ठाकुर और हेड कांस्टेबल चुंग राम के नाम इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने वीरवार को सूची जारी कर दी है। राष्ट्रपति पदक के लिए चुने गए भगवान दास जिष्टू वर्तमान में सीआईडी यूनिट शिमला में तैनात हैं। वे मूल रूप से रामपुर के पंद्रह-बीश क्षेत्र के शिल्ला भावी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
अगस्त 1986 में कांस्टेबल रैंक पर पुलिस सेवा को ज्वाइन करने वाले जिष्टू स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया से एथलेक्टिस में प्रशिक्षित एनआईएस कोच हैं। वे अब तक 40 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं और उन्हें दो सिल्वर मेडल तथा एक कांस्य पदक मिल चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक की घोषणा 15 अगस्त 2006 को हुई थी। सराहनीय सेवाओं के पुलिस पदक के लिए चुने गए भजन देव नेगी शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हैं।
वे मूल रूप से किन्नौर जिले के निचार उपमंडल के गांव मीरू केे निवासी हैं। वे पिछले 36 साल से पुलिस सेवाओं में हैं। रेलवे एवं यातायात पुलिस में एएसआई पुष्पा ठाकुर भी मूल रूप से रामपुर की निवासी हैं।
उन्होंने यातायात पुलिस में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सीआईडी की सोलन यूनिट में हेड कांस्टेबल चुंग राम मूल से किन्नौर जिले के उपतहसील यंगथंग के गांव लीओ के निवासी हैं।