फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   beti bachao beti padhao scheme dc sdm adopted 34 poor girls

इन अफसरों को सलाम, गोद लीं 34 बेटियां, उठाएंगे पढ़ाई-लिखाई का खर्च

Thu, 31 Mar 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 31 Mar 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
beti bachao beti padhao scheme dc sdm adopted 34 poor girls
डीसी रितेश चौहान ने धर्मशाला के तंगरोटी खास की मुस्कान की पढ़ाई-लिखाई का खर्च वहन करने का जिम्मा लिया। - फोटो : अमर उजाला

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में जिले के अफसर आगे आए हैं। अधिकारियों ने बेटियों को पढ़ाने और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए गोद लिया है। करीब 34 बच्चियों को गोद लिया गया है। डीसी समेत जिला कांगड़ा के 8 एसडीएम, 15 बीडीओ और डीआरडीए के प्रोजेक्ट आफिसरों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की गरीब बच्चियों को गोद लिया।

विज्ञापन


सभी अफसर इन बच्चियों का एक साल तक पढ़ाई एवं अन्य आवश्यकताओं का सारा खर्चा वहन करेंगे। धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान सभी अफसरों ने गरीब बेटियों को गोद लिया। डीसी रितेश चौहान ने धर्मशाला के तंगरोटी खास की मुस्कान की पढ़ाई-लिखाई का खर्च वहन करने का जिम्मा लिया।

विज्ञापन

इन अफसरों ने बेटियों की मदद को बढ़ाए हाथ

beti bachao beti padhao scheme dc sdm adopted 34 poor girls
एसडीएम धर्मशाला श्रवण मांटा ने कोमल की पढ़ाई-लिखाई का खर्च वहन करने का जिम्मा लिया। - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम धर्मशाला श्रवण मांटा ने कोमल, एसडीएम पालमपुर अजीत भारद्वाज ने गरिमा, एसडीएम बैजनाथ अश्वनी सूद ने खुशी राणा, एसडीएम देहरा मलोक सिंह ने दिशा, एसडीएम कांगड़ा देवा श्वेता वनिक ने अंतिषा की पढ़ाई-लिखाई तथा देखभाल का खर्च अपने वेतन से वहन करने का जिम्मा लिया।

वहीं, एसडीएम जयसिंहपुर देशराज जरियाल ने अदिति, एसडीएम ज्वाली मोहन दत्त ने वंशिका और एसडीएम ज्वालामुखी संजीव शर्मा ने वर्षा की पढ़ाई-लिखाई तथा देखभाल का खर्च अपने वेतन से वहन करने का जिम्मा लिया।

पीएनबी ने नौ बेटियों का उठाया जिम्मा

beti bachao beti padhao scheme dc sdm adopted 34 poor girls
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ करते डीसी रितेश चौहान। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब नेशनल बैंक ने 9 बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा उठाया है। पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल प्रमुख सुनील सोनी और मुख्य अग्रणी बैंक प्रबंधक जितेंद्र शर्मा ने उक्त बच्चियों एवं उनके अभिभावकों को उपहार भेंट किए।

इनमें ग्राम पंचायत ढगवार की अंकिता, ग्राम पंचायत टाऊ की मुस्कान व अंजली, ग्राम पंचायत बरवाला की रीतिका व पायल, ग्राम पंचायत झियोल की अंशिका, ग्राम पंचायत सुक्कड़ की किरण देवी तथा अक्षिता और ग्राम पंचायत तंगरोटी खास की अमिता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed