{"_id":"b07bb09af86c6f3ff2b565bf1826d424","slug":"bengaluru-ngo-will-help-baksho-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बख्शो की मदद को आगे आई बंगलूरू की संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बख्शो की मदद को आगे आई बंगलूरू की संस्था
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट में पत्थरी की वजह से राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट में बेशक ऊना की उड़नपरी बख्शो देवी ने मैदान छोड़ दिया, लेकिन अपने इरादों से वह हारी नहीं है। लाखों लोगों की दुआएं बख्शो देवी के साथ हैं। बख्शो की मदद करने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन
अब बंगलूरू की अग्रणी समाज सेवी संस्था आशा किरण ने बख्शो की मदद का भरोसा दिलाया है। संस्था के संचालक कृष्णा शेट्टी के मुताबिक वह बख्शो को तीन हजार की नकद राशि के साथ उसकी पढ़ाई के लिए प्रतिमाह 500 रुपये छात्रवृत्ति शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बख्शो के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
मंडी जिला के वैज्ञानिक व फू्रटीपिडिया वेबसाइट के संचालक डॉ. चिरंजीत परमार ने बख्शो को पांच हजार रुपये देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अभावों में पल रही होनहार बेटी की मदद के लिए सबको आगे आना चाहिए। धर्मशाला के पत्रकार नीलकांत ने भी बख्शो के खाते में एक हजार रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन
सोलन के मुकेश गुप्ता पहले ही बख्शो के इलाज के लिए मदद की बात कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर सरकाघाट की आवाज ग्रुप चला रहे डॉ. सुनील शर्मा सोमवार को बख्शो से मिलने ईसपुर आ रहे हैं। उन्होंने बख्शो की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।