{"_id":"5d6148dd8ebc3e93aa190755","slug":"before-the-bjp-came-to-power-in-himachal-jaitley-released-the-swarnim-drishti-patra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भाजपा के सत्ता में आने से पहले जेटली ने लोकार्पित किया था स्वर्णिम दृष्टिपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भाजपा के सत्ता में आने से पहले जेटली ने लोकार्पित किया था स्वर्णिम दृष्टिपत्र
Sun, 25 Aug 2019 11:32 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में भाजपा के सत्ता में आने से पहले तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ही स्वर्णिम हिमाचल दृष्टिपत्र 2017 जारी किया था। प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जेटली हिमाचल आए थे।
विज्ञापन
भाजपा ने हिमाचल में 29 अक्तूबर 2017 को पहली बार चुनाव में घोषणा पत्र की जगह स्वर्णिम हिमाचल दृष्टिपत्र-2017 जारी किया था, जिसे लोकार्पित करने के लिए दिल्ली से जेटली शिमला पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती आदि नेता मंच पर मौजूद थे।
विज्ञापन
हालांकि, उस वक्त जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने की कोई चर्चा नहीं थी। भाजपा ने इस दृष्टिपत्र को जनता के सामने लाकर ही हिमाचल में चुनाव लड़ा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देकर पार्टी सत्ता में आई।
अरुण जेटली से जब पत्रकारों ने भाजपा के सत्ता में आने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर सवाल किया था, तो उन्होंने कहा था कि हिमाचल में अनुभवी नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा। पार्टी के पास प्रदेश में कई अनुभवी नेता हैं।