फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Beauty tips by saundarya ka rahasya app developed by agriculture university palampur

रसोई की सामग्री से कैसे निखारें चेहरा, बताएगा एप

Tue, 19 Jan 2021 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jan 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Beauty tips by saundarya ka rahasya app developed by agriculture university palampur
कृषि विवि पालमपुर में एप लांच करते हुए कुलपति प्रो. एचके चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

हर महिला या पुरुष का सपना होता है कि वह कैसे सुंदर दिखे। इसके लिए हर कोई अपने स्तर पर सौंदर्य प्रसाधन की चीजों का इस्तेमाल करता है, लेकिन अब अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए महिलाएं घर बैठे भी कई चीजें इस्तेमाल कर इन प्रयोग कर वह सुंदर और आकर्षक दिख सकती हैं। इसमें सौंदर्य रहस्य मोबाइल एप महिलाओं का सहयोग करेगा।

विज्ञापन


महिलाओं का चेहरा सुंदर दिखे, इसके लिए कृषि विवि पालमपुर सामुदायिक विज्ञान कॉलेज के मानव विकास विभाग ने सौंदर्य का रहस्य नाम का मोबाइल एप लांच किया है। महिलाएं घर बैठे इस मोबाइल एप के माध्यम से चेहरे को सुंदर बनाने वाले औषधीय गुणों का इस्तेमाल करने की तकनीक सीख सकती हैं, ताकि वह बाहर की सौंदर्य चीजों के बजाए अपने घर की चीजों का चेहरे की सुंदरता के लिए इस्तेमाल कर सके।
विज्ञापन


एप के माध्यम से प्रयोग में लानी जाने वाली कुदरती चीजों से सुंदरता के साथ कोई अन्य प्रभाव भी त्वचा पर नहीं होगा। अब तक बालों की देखभाल के लिए रीठे से साबुन तथा त्वचा के देखभाल के लिए हल्दी का इस्तेमाल सदियों से हो रहा है। लेकिन मोबाइल एप पर कई अच्छे स्वास्थ्य और सुंदर दिखने के लिए इन परंपरागत चीजों का सही इस्तेमाल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें खास बात यह होगी इस मोबाइल एप पर घर की रसोई में हर सामग्री मिल जाएगी। जिसे बाहर से लाने की जरूरत भी महिलाओं को नहीं पड़ेगी। कुलपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विवि की तैयार मोबाइल एप से गृहणियों को अपने सौंदर्य देखभाल हेतु इस एप से लाभ होगा।


मानव विकास विभाग की डॉ. राज पठानिया से कहा कि पुरुषों के सौंदर्य पर भी ऐसी ही मोबाइल एप शामिल करने की बात कही है। कुलपति ने नव सृजित सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के सदस्यों को कहा कि वे भी किसानों, छात्रों और अन्य लोगों के हित के लिए  मोबाइल एप विकसित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed