Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bear attacks on the rise in the district; administration issues an alert

Shimla News: जिले में भालुओं के हमले बढ़े, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bear attacks on the rise in the district; administration issues an alert
डीसी ने अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षा उपायों पर की चर्चा
विज्ञापन


भालुओं से निपटने के लिए प्रशासन बनाएगा योजनासंवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में भालुओं के हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। भालू दिन के समय भी रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
आलम यह है कि भालुओं के बढ़ते हमलों के चलते जिला प्रशासन को बैठक तक बुलानी पड़ी है। इसमें भालुओं के हमलों को रोकने और सुरक्षा के उपाय सुझाए तथा प्लान बनाने को कहा है। डीसी अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को बैठक में मंडलीय वन अधिकारियों (डीएफओ), उपमंडलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, पर्यटन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए। बैठक में पंचायतों के प्रधानों को भी ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा गया था। बैठक में भालुओं की गतिविधियों में बदलाव, आबादी वाले क्षेत्रों और कृषि भूमि की ओर उनके बढ़ते रुझान तथा इसके संभावित कारणों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने वन विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक क्षेत्र के संबंधित वन अधिकारियों और कर्मचारियों के संपर्क नंबर सभी पंचायतों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाए जाएं ताकि आपातस्थिति में लोग तुरंत उनसे संपर्क कर सकें। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों और ऐसे अन्य संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया जहां छोटे बच्चों का नियमित आवागमन रहता है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्ञान सागर नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जगदीश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ममता पॉल, डीएफओ शिमला मुख्यालय सरोज वर्मा, डीएफओ शिमला अर्बन पवन चौहान, डीएफओ ग्रामीण अनिकेत वान्वे मौजूद रहे।
विज्ञापन



उपलों के साथ जलाएं लाल मिर्च
वन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में भालुओं से बचाव के कुछ संभावित उपाय भी साझा किए। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर से बने उपलों में लाल मिर्च मिलाकर जलाने से भालुओं को दूर रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा गोशालाओं के बाहर इलेक्ट्रिक फुटमैट लगाने, एनिमल डिटरेंट डिवाइस और बियर स्प्रे के इस्तेमाल, गोशालाओं के दरवाजे मजबूत करने और उन्हें सुरक्षित तरीके से बंद रखने के सुझाव दिए। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और भालुओं की आवाजाही वाले स्थानों पर लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अकेले कोटखाई में 23 हमले

भालुओं के अधिकांश हमले रात 12 से सुबह 3 बजे के बीच हुए हैं। वन मंडलाधिकारी रामपुर ने बताया कि रामपुर के काशापाट, डंसा और सराहन क्षेत्रों में भालुओं के हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। इनसे निपटने के लिए रामपुर में रैपिड रेस्क्यू टीम तैनात की है। अकेले कोटखाई क्षेत्र में भालुओं के हमलों की 23 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। बैठक में जंगलों में लगने वाली आग से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और भोजन की उपलब्धता प्रभावित होने का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article