फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bear attacked two person in rampur bushahr shimla

भालुओं का आतंकः दो लोगों पर हमला कर किया लहूलुहान, आईजीएमसी में भर्ती

Sat, 18 Nov 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामपुर बुशहर Updated Sat, 18 Nov 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
bear attacked two person in rampur bushahr shimla

हिमाचल में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों भालू ने चंबा में कई लोगों पर हमला किया। अब इसी तरह का मामला जिला शिमला में सामने आया है। 

विज्ञापन




रामपुर के दरशाल और लालसा में दो भालुओं ने दो व्यक्तिओं पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। तकलेच के दरशाल में भालू के हमले से गंभीर घायल सुशील (24) को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन



लालसा में भालू के हमले से घायल यशपाल (49) को रामपुर के खनेरी अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां इसका उपचार किया जा रहा है। भालू के हमले से पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वन विभाग रामपुर ने दोनों पीड़ितों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाय के साथ जा रहा था तभी आ धमका भालू

bear attacked two person in rampur bushahr shimla

डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने बताया कि जब अरलू निवासी यशपाल 8 बजे अपनी गाय के साथ जा रहा था तो रास्ते में भालू ने उस पर हमला कर दिया। जब तक यशपाल कुछ समझ पाता, भालू ने उसे पूरी तरह से लहूलुहान कर दिया।

उसके चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण उसकी तरफ भागे, लेकिन तब तक भालू जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और यशपाल को गंभीर अवस्था में महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर पहुंचाया। हादसे में यशपाल के सिर, पांव, बाजू और कान में भालू ने गहरे जख्म किए हैं।

खेत जाते समय भालू ने किया हमला

bear attacked two person in rampur bushahr shimla

वहीं, दूसरी घटना में दरशाल गांव का सुशील कुमार पुत्र सोहन लाल जब सुबह उठकर खेत जा रहा था तो रास्ते में भालू ने उस पर हमला बोल दिया। सुशील को भालू ने मुंह में ज्यादा नोंचा है। इससे उसका चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। शरीर के अन्य हिस्से में भी भालू के नाखूनों के निशान हैं।

ये हादसा शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब हुआ। गंभीर हालत में सुशील को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर शिमला रेफर कर दिया गया। उधर, डीएफओ वन विभाग रामपुर अशोक नेगी ने बताया कि भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, दोनों घायलों को 5-5 हजार रुपये की राहत दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed