कुत्ते और भालू के हमले ने ली दो लोगों की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के रामपुर खंड के तहत आने वाले गोपालपुर पंचायत के बसाहरा में भालू ने एक व्यक्ति को हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसकी पहचान सरमू राम गांव बसाहरा 70 वर्षीय तौर पर हुई है। सोमवार को जब सरमू राम अपने भेड़ बकरियों को चराने के लिए जंगल ले गया था तो अचानक रास्ते में भालू ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में सरमू राम की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सरमू राम रोज की तरह जंगल की तरफ निकला था तो रास्ते में अचानक भालू ने महिला पर हमला किया। सरसू राम अपने बचाव में जोर से चिल्लाने लगा। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण उस ओर भागे लेकिन तब तक भालू ने व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। भालू ने सरमू राम को मुंह, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को नाखूनों से बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।
डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि भालू को मारने के आदेश दिए हैं। पीड़ित परिवार को तीस हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। भालू को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
आवारा कुत्ते के काटने से महिला की मौत
वहीं, मंडी के धर्मपुर की ब्रांग पंचायत के ब्रांग गांव में आवारा कुत्ते के काटने से घायल महिला की मौत हो गई। महिला को करीब 22 दिन पहले गौशाला के पास आवारा कुत्ते ने काट दिया था। महिला की मौत से पूरे क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रांग गांव निवासी 58 वर्षीय कुंता देवी पत्नी ओम चंद को करीब 22 दिन पहले गौशाला के पास आवारा पागल कुत्ते ने काटा था। उसके बाद कुंता देवी को सरकाघाट रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में उपचार करवाने के बाद कुंता देवी को परिजन घर वापस ले आए थे, लेकिन महिला के जख्म नहीं भर रहे थे।
करीब दो दिन पहले महिला की तबीयत दोबारा खराब हो गई और महिला को सरकाघाट अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार सुबह महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और चिकित्सकों ने महिला को मंडी अस्पताल रेफर कर दिया और मंडी पहुंचने से पहले कुंता देवी ने दम तोड़ दिया।