फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BDO office Dadahu also closed, people of 23 panchayats are running for 25 to 40 km

Sirmour News: बीडीओ कार्यालय ददाहू भी बंद, 23 पंचायतों के लोगों की लग रही 25 से 40 किमी की दौड़

Mon, 20 Feb 2023 10:44 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Feb 2023 10:44 AM IST
सार

 सिरमौर जिले के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय ददाहू को बंद किए जाने से श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की 23 पंचायतों के कामकाज ठप हो गए हैं। 

विज्ञापन
BDO office Dadahu also closed, people of 23 panchayats are running for 25 to 40 km
बीडीओ कार्यालय ददाहू बंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय ददाहू को बंद किए जाने से श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की 23 पंचायतों के कामकाज ठप हो गए हैं। इन पंचायतों के सचिवों और जनप्रतिनिधियों को कामकाज कराने के लिए संगड़ाह, नाहन और पांवटा साहिब के खंड विकास कार्यालयों में जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इन तीन ब्लॉकों से जुड़ी दो दर्जन पंचायतों के कार्य अक्तूबर माह से ददाहू में ही किए जा रहे थे। यहां तक कि ददाहू में इन पंचायतों के सचिवों और प्रधानों की विकास संबंधी कार्यों पर बैठकें भी हो चुकी थी।

विज्ञापन


नई सरकार ने अचानक ददाहू के बीडीओ कार्यालय को बंद कर दिया। इससे पंचायतों के कामकाज पर विराम लग गया है। सैनधार क्षेत्र से जुड़ीं नौ पंचायतों को नाहन, गिरिपार की सात पंचायतों को संगड़ाह और धारटीधार इलाके की भी सात पंचायतों को अपने कार्यों के लिए अब फिर से पांवटा जाना पड़ रहा है। इन ब्लाॅकों में जाने के लिए लोगों को 25 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। जबकि इन सभी पंचायतों को मर्ज करके ददाहू ब्लॉक में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ददाहू ब्लॉक को एक आदर्श ब्लॉक बनाया जाना था। इसको लेकर मौजूदा अधिकारियों ने भी कसरत शुरू कर दी थी। ददाहू स्थित सुरेंद्राश्रम में तीन कमरों को सुसज्जित कर यहां कार्यालय की स्थापना की गई थी। नए ब्लॉक के संचालन के लिए भरे गए चार पदों पर काम कर रहे कर्मचारी इन दिनों जिला परियोजना कार्यालय नाहन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बता दें कि 13 नवंबर 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ददाहू में बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। करीब एक वर्ष बाद चुनाव आचार संहिता से पहले 13 अक्तूबर 2022 को ददाहू में बीडीओ कार्यालय खोला गया। जनवरी माह के पहले सप्ताह में ही इसे नई सरकार ने डिनोटिफाई कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं स्थानीय लोग
ददाहू रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र का केंद्र बिंदू है। बीडीओ कार्यालय को बंद करना क्षेत्रवासियों के हितों से खिलवाड़ है।- सतपाल मान, जिला उपाध्यक्ष किसान सभा।

सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने जनविरोधी फैसले लेने शुरु कर दिए हैं। बीडीओ कार्यालय को डिनोटिफाई किए जाने को लेकर आंदोलन की रुपरेखा तैयार करेगी।- संतोष कपूर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, जनवादी महिला समिति।

ददाहू के बीडीओ कार्यालय को बंद करने के फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगी। इसकी तैयारी शुरु कर दी है। ये दो दर्जन पंचायतों के साथ अन्याय है।-कल्याण सिंह, स्थानीय निवासी।


जनता को अपने पंचायत संबंधी कार्यों के लिए 25 से 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। सरकार को यह फैसला वापस लेकर इसे बहाल करना चाहिए।- तेजवीर सिंह, प्रगतिशील किसान।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed