फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BCS and New Shimla Removed extortionists, confiscated goods

Shimla News: बीसीएस और न्यू शिमला से हटाए तहबाजारी, सामान जब्त

Tue, 20 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
BCS and New Shimla
Removed extortionists, confiscated goods
निरीक्षण में नहीं मिले तहबाजारी का लाइसेंस
विज्ञापन

तीन तहबाजारियों का सामान किया गया जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपनगरों में भी अवैध तहबाजारियों ने कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। यह तहबाजारी सड़कों पर बैठकर लोगों को सब्जी, मोमोज और गोलगप्पे बेचते हैं। इन तहबाजारियों से लोग भी परेशान हैं। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को न्यू शिमला और बीसीएस में अवैध तहबाजारियों का सामान जब्त कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान तहबाजारी लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए।

शाम पौने चार बजे के करीब नगर निगम के संपदा शाखा के तहबाजारी निरीक्षक रमेश ठाकुर की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान न्यू शिमला में तीन तहबाजारियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सब्जी, मोमोज और गोलगप्पे जब्त किए गए। महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि एक्ट के तहत कार्रवाई भी निगम अमल में लाएगा।
विज्ञापन


राजधानी में तहबाजारी कहीं भी आकर बैठ जा रहे हैं। इससे आवाजाही करना मुश्किल हो गई है। हालांकि नगर निगम दावा करता है कि बिना लाइसेंस वाले तहबाजारियों को किसी भी सूरत में बैठने नहीं दिया जाएगा। लेकिन दूसरी ओर राजधानी के लोअर बाजार, रामबाजार, सब्जी मंडी, शेरे पंजाब, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी और ढली में सड़कों के किनारे बाहरी राज्यों से आए तहबाजारी सामान बेच रहे हैं। अवैध तरीके से बैठे होने के कारण सड़कों और रास्तों से पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम से भी उलझ जाते हैं तहबाजारी
लोगों का आरोप है कि कुछ तहबाजारी बदतमीजी भी करते हैं। नगर निगम की टीम कार्रवाई करती है तो यह बाजारों में दुकानों में अपना सामान छुपा देते हैं वहीं अगर सामान पकड़ा जाता है तो यह उनसे भी उलझने में देरी नहीं करते। हालांकि अब नगर निगम के साथ पुलिस की टीम भी रहती है। लेकिन दिनों दिन शहर में इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने मांग की है कि यहां पर केवल स्थानीय लोगों को जगह दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article