फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bcci secretary anurag thakur statement : player do Fixing match, not a officer

बीसीसीआई सचिव बोले, अधिकारी नहीं खिलाड़ी करते हैं मैच फिक्सिंग

Wed, 13 Apr 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 13 Apr 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
bcci secretary anurag thakur statement : player do Fixing match, not a officer
धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैच फिक्सिंग बीसीसीआई के अधिकारी नहीं, बल्कि खिलाड़ी करते हैं। बीसीसीआई अधिकारियों ने ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ हमेशा कड़े कदम उठाए हैं। ऐसे में एक या दो खराब घटनाओं के कारण पूरी संस्था का चेहरा काला कर देना गलत है। अनुराग धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान लोढा कमेटी की रिपोर्ट के प्रश्न पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


कहा कि लोढा कमेटी की रिपोर्ट का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए, इस पर ज्यादा कहना उचित नहीं होगा। अगर कहा जाए कि बड़ी संस्थाएं सोसाइटी एक्ट छोड़ दें, कंपनी एक्ट छोड़ दें और उससे ऊपर उठकर कुछ भी लागू कर दें तो यह सही नहीं होगा। कई जगह कुछ संस्थाओं में कमी भी आती है, लेकिन यह कहना कि बीसीसीआई ने आज तक कुछ किया ही नहीं, यह उचित नहीं है। आप कहते हैं खिलाड़ी के हाथ में सब कुछ दे दो तो मैच फिक्सिंग कौन करता है।
विज्ञापन


मैच फिक्सिंग कोई अधिकारी नहीं करता। जो कोई खिलाड़ी खेलता है, उसके कारण कभी न कभी ऐसा हुआ होगा। उसके खिलाफ उचित समय पर कदम हमेशा अधिकारी ने ही उठाया है। बड़े से बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ बीसीसीआई ने कदम उठाए हैं। पिछले एक वर्ष में खेल में पारदर्शिता लाने को कड़े सुधार लाए गए हैं। हमारी जॉब आनरेरी है, लेकिन अब तो यह लगना शुरू हो गया है कि दिस इस आनरेरी जॉब बिदाउट ऑनर।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सूखे के दौरान आईपीएल मैच के लिए पानी के मामले को तूल देने के लिए अनुराग ने मीडिया पर आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि महाराष्ट्र में मैच नहीं होने से 100 करोड़ का नुकसान होगा। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।


कहा कि महाराष्ट्र में मैच करवाने के लिए बीसीसीआई पीने के पानी यानी किसी तरह के पोर्टबल पानी का इस्तेमाल करने के पक्ष में नहीं है। बीसीसीआई मैच के लिए सीवेज ट्रीटेट पानी का इस्तेमाल करेगा। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं है। बीसीसीआई ने क्या महाराष्ट्र के सूखे से प्रभावित किसानों के बारे में भी कुछ सोचा है, के प्रश्न पर अनुराग ने कहा कि किसानों के बारे में बीसीसीआई तो क्या पूरे देश को सोचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed