फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BCCI review petition on Lodha committee recommendation.

लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर अब रिव्यू पिटीशन फाइल करेगी बीसीसीआई

Wed, 17 Aug 2016 11:58 AM IST
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 17 Aug 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
BCCI review petition on Lodha committee recommendation.

बीसीसीआई अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर का दावा है कि हिमाचल की सत्ता में बदलाव निश्चित है। सिरमौर जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए अनुराग ने बीसीसीआई को दुनिया की सबसे सफल संस्था बताया।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर 'अमर उजाला’ से खास बातचीत में क्रिकेट ही नहीं, बल्कि हिमाचल की राजनीति के मुद्दे पर बिंदास बोले। अनुराग ने लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के सवाल पर कहा कि कमेटी की सिफारिश के कुछ अंश व्यावहारिक नहीं हैं।
विज्ञापन


इस पर बीसीसीआई जल्द रिव्यू पिटीशन फाइल करेगी। कमेटी के फार्म लागू कर दिए हैं। बीसीसीआई भारत ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया की एक सफल संस्था बनी है।

हिमाचल सरकार नहीं दे रही जमीन, सिर्फ केस कर रही

BCCI review petition on Lodha committee recommendation.

प्रदेश में क्रिकेट के विकास के सवाल पर बोले - हिमाचल के क्रिकेट में अभी बहुत कुछ करना बाकी है, लेकिन सरकार का रवैया नकारात्मक है। सरकार जमीन नहीं दे रही। सिर्फ उन पर केस बना रही है।

माना कि सिरमौर के कालाअंब में उन्होंने पहली मीटिंग की थी। इसी के बाद हिमाचल में क्रिकेट में बदलाव की शुरुआत हुई थी। कहा कि महेश्वर सिंह की भाजपा में वापसी सत्ता परिवर्तन का संकेत है।

उनके उनके आने से नि:संदेह पार्टी को बल मिलेगा। नेतृत्व को लेकर जगत प्रकाश नड्डा की चर्चा पर उन्होंने कहा कि मीडिया, व्यक्ति या कोई नेता यह तय नहीं करते। यह पार्टी का अधिकार है। यह पार्टी तय करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed