{"_id":"578793cb4f1c1b196313da70","slug":"bcci-president-anurag-thakur-hits-out-at-himachal-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI अध्यक्ष अनुराग बोले, जांच से बौखला गए हैं वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BCCI अध्यक्ष अनुराग बोले, जांच से बौखला गए हैं वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Fri, 15 Jul 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग
- फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर बुधवार शाम सिरमौर पहुंचे। वह यहां एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। इस दौरान नाहन में पत्रकारों बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। देश की कई जांच एजेंसियां उनके खिलाफ जांच कर रही है जिससे वह बौखला गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल से प्रदेश की जनता का जीना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में माफिया राज बना हुआ है। माफिया को खुली छूट दी जा रही है। खनन और वन माफिया सरेआम प्रदेश को लूट रहे हैं। आगामी चुनाव में सीएम कौन होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह पार्टी हाईकमान को तय करना है।
विज्ञापन
अनुराग ने कहा कि वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी। अनिल कुंबले ने एक सफल कोच के रूप में शुरूआत की है। उन्होंने कहा की प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर विभिन्न स्थानों पर स्टेडियम के निर्माण किए जाएंगे क्योंकि वर्तमान
विज्ञापन
सरकार नहीं चाहती की प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा मिले। इसलिए किसी सरकार का किसी भी तरह का सहयोग नहीं मिल रहा। इस अवसर पर नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल, पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।