फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Batch wise recruitment will be done for 18 posts of Pharmacy Officer Allopathy in the Health Department.

Himachal: स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसी ऑफिसर एलोपैथी के 18 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

Fri, 17 Apr 2026 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 09:20 PM IST
सार

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
Batch wise recruitment will be done for 18 posts of Pharmacy Officer Allopathy in the Health Department.
भर्ती(प्रतीकात्मक)। - फोटो : Freepik

विस्तार

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) जॉब ट्रेनी के 18 पद बैचवाइज भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है। इनमें अनारक्षित श्रेणी के सात पद मार्च 1999 बैच, अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में दो पद दिसंबर 1999 बैच, अनुसूचित जाति की अनारक्षित श्रेणी में चार पद मार्च 2004 बैच, अनुसूचित जाति की अंत्योदय/बीपीएल श्रेणी में एक पद दिसंबर 2009 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में दो पद सितंबर 2002 बैच और अन्य पिछड़ा वर्ग की अंत्योदय/बीपीएल श्रेणी में एक पद दिसंबर 2002 बैच तथा एसटी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में एक पद दिसंबर 2006 बैच से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 20 अप्रैल से पहले ऑनलाइन दर्ज करवा लें। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed