चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगी हिमाचल की तीन बेटियां; प्रशांत और गांगटा भी चुने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी में इस बार हिमाचल से पांच खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनका चयन टूर्नामेंट में खेलने वाली अलग-अलग टीमों के लिए हुआ है। तीन महिला क्रिकेटरों का चयन किया गया है। भारतीय टीम की नियमित विकेट कीपर सुषमा वर्मा के अलावा इस बार तनुजा कंवर और हर्लिन देयोल को मौका मिला है।
प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन किया गया। इसके अलावा पुरुष टीम में प्रशांत चोपड़ा और निखिल गांगटा को टीम में लिया गया है। सुषमा वर्मा इंडिया ग्रीन से खेलेंगी। तनुजा और हर्लिन और इंडिया रेड का प्रतिनिधित्व करेंगी। तनुजा बल्लेबाजी करती हैं और हर्लिन फिरकी में माहिर हैं।
पुरुष टीम में प्रशांत चोपड़ा का चयन इंडिया रेड के लिए हुआ। चोपड़ा इस साल आईपीएल में भी खेल चुके हैं। निखिल गांगटा इंडिया ब्लू से बल्ले का जादू दिखाएंगे।
चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हिमाचल से पांच खिलाड़ियों का चयन होने पर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रवीण सेन ने कहा कि हिमाचल में क्रिकेट का स्तर लगातार ऊपर जा रहा है। युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।