फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bank scam accused in Jammu will be in jail soon: Nadda

भाजपा में परिवारवाद के लिए कोई स्थान नहीं: नड्डा

Wed, 09 Oct 2019 05:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Oct 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Bank scam accused in Jammu will be in jail soon: Nadda
- फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जगत प्रकाश नड्डा बुधवार को मंडी पहुंचे। यहां जिला भाजपा ने सेरी मंच पर उनका भव्य अभिनंदन किया।

विज्ञापन


समारोह में लोगों की ओर से किए गए स्वागत से अभिभूत होकर नड्डा ने कहा कि यह स्नेह उन्हें और प्रतिबद्धता तथा समर्पण के साथ कार्य करने की ताकत देगा।

जिससे वह करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकेंगे। देश में 1300 राजनीतिक दल हैं। 56 राजनीतिक दलों को प्रादेशिक स्तर पर मान्यता मिली है।
विज्ञापन


जबकि, सात ऐसे दल हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इन सभी दलों में केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें परिवारवाद के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को देश का प्रधानमंत्री और पार्टी का अध्यक्ष बनने का मौका मिलता है जोकि, सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। आज भाजपा के पास नेता भी है, नीयत भी है, नीति भी है, कार्यक्रम भी हैं और कार्यकर्ता भी हैं।

अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और अब वह सुनिश्चित करेंगे कि यह देश की सर्वश्रेष्ठ पार्टी बने। इस दौरान सलापड़ से मंडी तक जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत हुआ। 

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट से बड़ी उम्मीदें : सीएम 

Bank scam accused in Jammu will be in jail soon: Nadda

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत बनाने और औद्योगिकीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य से धर्मशाला में अगले महीने ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है ताकि, बड़े पैमाने पर निवेशकों को हिमाचल की ओर आकर्षित किया जा सके।

जिससे बड़ी उम्मीदें हैं। हिमाचल प्रदेश एक छोटा राज्य है लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा है, इससे प्रदेश का महत्व बहुत बढ़ गया है। भाजपा देश के 17 राज्यों में सत्ता में है, जिसका श्रेय पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को जाता है।

अनुच्छेद 370 और 35 ए अब इतिहास बन चुकी हैं और भारत में एक संविधान और एक निशान है। पार्टी ने राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों पर बढ़त कायम की। सर्वाधिक मत प्रतिशत भी भाजपा के सांसद किशन कपूर को मिला।

2022 के चुनाव में पूर्ण समर्थन प्राप्त कर बनेगा इतिहास : शांता

Bank scam accused in Jammu will be in jail soon: Nadda

पूर्व सांसद और मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने यह कभी नहीं सोचा था कि 70 लाख की आबादी वाले छोटे से इस राज्य के नेता को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेतृत्व का सम्मान प्राप्त होगा।

उम्मीद जताई कि जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा उत्कृष्ट पार्टी के रूप में उभरेगी तथा हिमाचल प्रदेश वर्ष 2022 के चुनावों में पूर्ण समर्थन प्राप्त कर इतिहास बनाएगा। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में इन्वेस्टर मीट के आयोजन के प्रयासों की भी सराहना की। 

यह रहे मौजूद
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि यह पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रसन्नता का विषय है कि नड्डा को उनके परिश्रम और समर्पण के लिए इतना महत्वपूर्ण पद दिया गया है। इस मौके पर सांसद रामस्वरूप, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, सांसद किशन कपूर, राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक कर्नल इंदर सिंह, संगठन सचिव पवन राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed